{"_id":"5c5d7f4abdec22121f030917","slug":"21549631306-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार की टीम ने किया दाड़लाघाट नाले का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार की टीम ने किया दाड़लाघाट नाले का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदार की टीम ने जांचा दाड़लाघाट नाला
ग्राम सुधार सभा नौणी धोबटन ने की थी नाले में गंदगी फेंके जाने की शिकायत
अब मौके पर पहुंची टीम ने तैयार की रिपोर्ट, एसडीएम को सौंपेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। नायब तहसीलदारा बालकराम कश्यप ने सुधार सभा सदस्यों व ग्रामीणों के साथ दाड़लाघाट में नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट बनाकर उपमंडलाधिकारी को जल्द ही भेज दी जाएगी। कुछ दिन पहले ग्राम सुधार सभा नौणी धोबटन ने उपमंडलाधिकारी अर्की को दिए ज्ञापन में दाड़लाघाट नाले में गंदगी का मामला उठाया था। इसके बाद उपमंडलाधिकारी अर्की ने नायब तहसीलदार दाड़लाघाट को कार्रवाई के आदेश दिए थे। सभा प्रधान लायकराम शुक्ला और सचिव पुष्पेंद्र ने बताया कि मकान मालिकों और किरायदारों ने अपने घरों का गंदा पानी सीधा नालों में छोड़ रखा है। इससे नाले में गंदगी फैल रही है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जो इस नाले में गंदगी फैला रहे हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर सुधार सभा के प्रधान लायकराम शुक्ला, सचिव पुष्पेंद्र, हेमराज, रामलाल, तुलसीराम भाटिया, खेमराज, जयदेव, पवन कुमार, बंसी राम, जोगिंद्र, जयचंद, राकेश, मनोरम, कविता, इंदिरा, राधा, बनिता, कांता, जयदेव मौजूद रहे।