{"_id":"5b8fe3c8867a557ea77ab7fe","slug":"21536156616-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में डेंगू के 12 नए मामले डिटेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में डेंगू के 12 नए मामले डिटेक्ट
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
dengue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। फार्मा हब के रूप में विख्यात औद्योगिक हब बीबीएन में डेंगू पर रोकथाम नहीं लग सकी है। आए दिन डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं। बीबीएन में डेंगू 157 लोगों को अपना डंक दे गया है जिसमें बद्दी अस्पताल में एलीजा विधि से किए 51 टेस्टों में से 12 नए मरीज डेंगू के सामने आए हैं।
बद्दी क्षेत्र में डेंगू के 121 और नालागढ़ में 36 मामले डेंगू के डिटेक्ट हो चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमों के 40 कर्मचारी जागरूकता फैला रहे हैं। जगह-जगह जाकर लोगों को डेंगू के बारे में बचाव की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बीबीएन के दो उद्योगों को पानी खड़ा होने पर एपेडेमिक रेगुलाइजेशन एक्ट के तहत नोटिस थमाए हैं, बावजूद इसके डेंगू के रोगियों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बीबीएन के तहत बद्दी में डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक है जबकि नालागढ़ में डेंगू के रोगी कम है।
विज्ञापन
बीबीएन में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कविराज ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग प्रयासरत है और जागरूकता अभियान जोरों से चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें और पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिए।
विज्ञापन
बीएमओ नालागढ़ डॉ. कुलदीप जसवाल ने कहा कि बीबीएन के तहत बद्दी में डेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग खुद भी डेंगू के प्रति जागरूक हों और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।