{"_id":"6aeb3c998babcd68af069aca","slug":"crime-news-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-183803-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छावनी क्षेत्र डगशाई में घुसे संदिग्ध, खाली घर में की सेंधमारी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छावनी क्षेत्र डगशाई में घुसे संदिग्ध, खाली घर में की सेंधमारी की कोशिश
विज्ञापन
रात के अंधेरे में सीसीटीवी फुटेज में घूमते दिखे दो लोग
संवाद न्यूज
कसौली/धर्मपुर (सोलन)। छावनी क्षेत्र डगशाई में सोमवार रात को संदिग्ध व्यक्तियों के घुसने का मामला सामने आया है। इन अज्ञात लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को ताक पर रखते हुए डगशाई निवासी जगदीश के एक खाली पड़े घर को निशाना बनाया। इस पूरी संदिग्ध गतिविधि सीसीटीवी फुटेज में भी सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार जगदीश का घर खाली पड़ा है। अंदर केवल एक ट्रंक रखा हुआ है। संदिग्धों ने घर में घुसकर इस ट्रंक को खोला और कपड़ों को पूरी तरह बिखेर दिया। हालांकि, वहां उन्हें कोई भी कीमती सामान हाथ नहीं लगा, जिसके बाद वे बिना कुछ चुराए ही वहां से भाग निकले।
डगशाई एक महत्वपूर्ण सैन्य छावनी है। डगशाई के निवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोलन, रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।