फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अब आंजी पंचायत करेगी जमीन धंसने और घरों में दरारें आने के मामले का फैसला

अब आंजी पंचायत करेगी जमीन धंसने और घरों में दरारें आने के मामले का फैसला

Sat, 25 Aug 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
अब आंजी पंचायत करेगी जमीन धंसने और घरों में दरारें आने के मामले का फैसला
land slide

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। आंजी में जमीन धंसने के मामले की सुनवाई अब पंचायत में होगी। प्रशासन की बेरुखी के बाद ग्रामीण इस मामले को पंचायत में ले गए हैं। यहां शनिवार को पंचायत ने दोनों पक्षों को तलब किया है। भरी सभा में आंजी पंचायत के घरों में आई दरारों के मामले की सुनवाई शुरू करेगी। पंचायत ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास की सोलन इकाई के सचिव और प्रभावित सभी परिवारों को नोटिस देकर सुनवाई में हाजिर रहने के आदेश दिए हैं। पंचायत की सुनवाई के बाद जो भी फैसला आएगा, उसके आधार पर प्रभावित परिवार आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल, दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं और मामला जल्द ही सुलझता नजर नहीं आ रहा है।

आंजी में सत्संग मैदान की खुदाई के बाद जिन घरों में दरारें आईं थी। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी। प्रशासन ने दो पक्षों के बीच का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया था। इसके बाद प्रभावित पुलिस में मामला दर्ज करवाने पहुंचे थे। अभी तक पुलिस में भी मामला दर्ज नहीं हो पाया है। आहत ग्रामीण पूरी तरह पंचायत के निर्णय पर निर्भर हैं। पंचायत ने शनिवार को इस मामले को लेकर विशेष कोरम रखा है। प्रभावित परिवारों की अगुवाई कर रहे सुनील गुप्ता का कहना है कि ग्रामीणों के पास हाईकोर्ट आखिरी उम्मीद है। इससे पहले वे पंचायत की भी प्रतिक्रिया जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने घर व जमीन को परिवार आसानी से नहीं जाने देंगे। पंचायत के निर्णय के बाद मामले को हाईकोर्ट तक ले जाया जाएगा। पुलिस पर भी दबाव बनाया जाएगा कि वे प्राथमिकी दर्ज करें। चाहे इसके लिए कोई भी कदम क्यों न उठाना पड़े।
विज्ञापन

आज पंचायत में सुने जाएंगे दोनों के पक्ष : बलदेव
आंजी पंचायत के उप प्रधान बलदेव सिंह ने विशेष कोरम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घरों में दरारें आने को लेकर पंचायत ने प्रभावित परिवारों और सत्संग इकाई के सचिव दोनों को पंचायत में बुलाया है। इस मामले पर सुनवाई शनिवार सुबह ग्यारह बजे से शुरू होगी। इस मौके पर दोनों पक्ष सुने जाएंगे और निर्णय सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन मानता है दो पक्षों का आपसी विवाद
आंजी पंचायत में आई दरारों के मामले से प्रशासन पहले ही खुद को अलग कर चुका है। उपायुुक्त विनोद कुमार दो पक्षों के बीच का मामला होने की बात कह चुके हैं। इस वजह से अब ग्रामीण बार-बार प्रशासन के पास जाने की जगह पंचायत में ही मामला सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रशासन को हस्तक्षेप करना चाहिए था : प्रभावित
प्रभावित सुनील गुप्ता व अन्य का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि प्रशासन यदि विशेषज्ञ को बुलाता तो शायद मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाती। उन्होंने कहा कि पहाड़ी की मिट्टी की भी जांच होनी चाहिए। प्रभावित परिवार सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं, उनके लिए उचित प्रबंध करने की जरूरत है नहीं तो मकान कभी भी धराशायी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed