फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   डेंगू के डिटेक्ट होने के बाद अलर्ट जारी

डेंगू के डिटेक्ट होने के बाद अलर्ट जारी

Sun, 22 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डेंगू के डिटेक्ट होने के बाद अलर्ट जारी
DENGUE
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत मंडयारपुर के एक रोगी में डेंगू मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत लोगों को सफाई का ध्यान रखने और पानी को खड़ा न होने देने का आह्वान किया है। हालांकि उपमंडल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग हालांकि डेंगू और जलजनित रोगों को लेकर पहले ही चुस्त-दुरुस्त हो गया था। सफाई अभियान और लोगों में जागरूकता अभियान के तहत कार्य किया जा रहा था। अब बीबीएन के सरसा नदी पार रहने वाले मंडयारपुर गांव की एक महिला में डेंगू मिलने के बाद विभागों ने अपनी सक्रियता और बढ़ा दी है। नालागढ़ उपमंडल के सरसा नदी पार मंडयारपुर में रहने वाली महिला को डेंगू डिटेक्ट हुआ है। एलीजा विधि से टेस्ट से होती है पुष्टि
एलीजा विधि से होने वाले टेस्ट में ब्लड सैंपल लिए जाते हैं जिसकी रिपोर्ट पहले आ जाती है। इसमें प्लेटलेट्स कम मिलने पर मरीज का उपचार शुरू कर दिया जाता है। एलीजा मशीन से स्क्रब टाइफस के टेस्ट होते हैं।
विज्ञापन
डेंगू बीमारी का मच्छर खड़े साफ पानी में पनपता है जो लोगों के शरीर को काटते हैं और डेंगू फैलाते हैं। यह मच्छर सुनहरे रंग का धारीधार होता है। नालागढ़ अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. अनुज गुप्ता ने कहा कि डेंगू बुखार एक अलग किस्म के मच्छर के काटने से होता है जो दिन के समय ही लोगों को काटता है। यह मच्छर अन्य मच्छरों की अपेक्षा आकार में बड़ा व धारीदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, भूख न लगना, शरीर में दर्द रहता है। रोकथाम के लिए साफ-सफाई का होना बहुत जरूरी है और पानी एक जगह पर जमा नहीं होना चाहिए। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें। पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिएं। कूलर में रखा पानी साफ करना चाहिए।
बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि नालागढ़ अस्पताल में एलीजा विधि से हुए टेस्टों की रिपोर्ट में एक मामला डेंगू पॉजीटिव मिला है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है, बावजूद इसके लोग ढील बरतते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास और घरों में रखे फूलदान, कूलरों, ट्यूब-टायरों में पानी खड़ा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed