फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   ट्रेकिंग डिवाइस से ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रक

ट्रेकिंग डिवाइस से ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रक

Wed, 16 May 2018 10:09 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रेकिंग डिवाइस से ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रक
दाड़लाघाट (सोलन)। बाघा गांव से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने आनंदपुर साहिब के पास से बरामद कर लिया है। ट्रक को जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के जरिये बरामद किया गया। चालक ने ट्रक में जीपीएस लगा रखा था। इस कारण ट्रक को खोजने में ज्यादा देर नहीं लगी। जिले से ट्रक चोरी की घटनाएं हो चुकीं है। लोगों का कहना है कि इसमें कोई चोर गिरोह शामिल है जिसका पर्दाफाश होना चाहिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से बाघा निवासी जुल्फीराम शर्मा का चोरी हुआ ट्रक बरामद हो गया है। जुल्फीराम का ट्रक सोमवार रात उस समय चोरी हो गया था जब वह अर्की तहसील के बाघा गांव में पार्किंग में खड़ा था। सुबह जब ड्राइवर ड्यूटी के लिए आया तो वाहन पार्किंग से गायब था। चोरी की इस घटना के बारे में चालक ने तुरंत जुल्फीराम को सूचित किया। वाहन मालिक जुल्फीराम ने वाहन की लोकेशन जीपीएस ट्रैकिंग एप्लीकेशन की मदद से पता की। मोबाइल फोन में इंस्टाल लेट्सट्रैक ट्रैकिंग डिवाइस की मदद से जुल्फीराम ने पाया कि उनका ट्रक चंडीगढ़ के नजदीक आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा के पास खड़ा है। इसकी सूचना मिलने के बाद वह अपना ट्रक लाने के लिए तुरंत चंडीगढ़ रवाना हो गए जहां पर उन्हें अपना ट्रक मिल गया। ट्रक मालिक जुल्फीराम ने कहा कि ट्रैक सिस्टम के जरिये ही उन्हें अपना ट्रक मिल पाया है। इससे पूर्व अर्की से ही एक सीमेंट से लदा ट्रक भी चोरी हुआ था जिसे भी जीपीएस सिस्टम की मदद से शिमला से बरामद किया गया था।
विज्ञापन


यह है जीपीएस
जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) को मोबाइल फोन के जरिये ट्रक-कार या फिर अन्य वाहन से जोड़ लिया जाता है। इससे वाहन की लोकेशन आपके मोबाइल फोन पर आती रहती है। यह एक तरह से सेटेलाइट के जरिये मोबाइल सिग्नल से जुड़ जाता है। वाहन जहां से जहां से गुजरता है उसकी पूरी लोकेशन आपके के मोबाइल से जुड़ी रहती है। वाहन की लोकेशन पता करने के लिए जैसे ही आपक ट्रैक करते हैं तो आपके मोबाइल पर यह पूरी लोकेशन पहुंच जाती है जिससे आपको वाहन ढूंढने में ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed