{"_id":"5c9e1426bdec221468052200","slug":"201553863718-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह पंजीकरण को लेकर मना नहीं कर सकते पंचायत सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह पंजीकरण को लेकर मना नहीं कर सकते पंचायत सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह पंजीकरण को लेकर मना नहीं कर सकते पंचायत सचिव
महिला के विदेशी होने की सूरत में पहले एसडीएम कोर्ट में होगा विवाह पंजीकरण
धर्मपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान बोले पंचायत अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। विवाह पंजीकरण को लेकर कोई भी पंचायत सचिव मना नहीं कर सकता। पंचायत सचिव पंचायत रजिस्टर में विवाह पंजीकरण करने के बाद उस पंचायत कार्यालय को सूचित करें कि अमुक युवती या महिला का नाम विवाह के बाद इस पंचायत के अभिलेख में दर्ज कर लिया गया है ताकि पूर्व पंचायत के अभिलेख से उसका नाम हटाया जाए। यह बात जिला पंचायत अधिकारी सतीश कुमार अग्रवाल धर्मपुर विकासखंड के पंचायत सचिवों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यदि महिला विदेशी मूल की है तो विवाह को संबंधित उपमंडल के एसडीएम कोर्ट में दर्ज करने के बाद पंचायत सचिव परिवार रजिस्टर में दर्ज कर सकता है। जिला पंचायत अधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि ई-परिवार के अलावा अन्य सभी ई-सेवाओं को मेंटेन और कार्यान्वित करना सभी पंचायतें सुनिश्चित बनाएं। यदि पंचायत स्तर पर किसी तरह की कोई शंका हो तो क्लैरिफिकेशन को लेकर जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय को बताएं। उन्होंने कहा कि विशेषकर प्रिया सॉफ्ट की समीक्षा को लेकर अप्रैल माह के पहले सप्ताह में एक और समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।