{"_id":"5b81643442c79206ed67d555","slug":"201535206452-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी को नगर निगम व स्मार्ट सिटी का दर्जा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी को नगर निगम व स्मार्ट सिटी का दर्जा देने की मांग
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी को निगम का दर्जा दिलवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के एक दिवसीय दौरे में बद्दी के पार्षद संजीव सचदेवा की अध्यक्षता में सभी पार्षद व वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्षों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया।
सामूहिक तौर पर मांग उठाई कि बद्दी नगर परिषद में स्थायी तौर पर ईओ की तैनाती की जाए। दो जेई बद्दी नगर परिषद में लगाए जाएं। उन्होंने मांग रखी कि बद्दी नगर परिषद को बायोमीट्रिक व सीसीटीवी के साथ जोड़ा जाए। सामूहिक तौर पर पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा दिया जाए। बद्दी को स्मार्ट सिटी बनाया जाए।
विज्ञापन
नगर परिषद बद्दी के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की बहुत ज्यादा जरूरत है। यहां अधिकारियों का स्थायी तौर पर नहीं रहना शहर के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। स्थायी तौर पर डंपिंग साइट न होने से शहर में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। सरवीण चौधरी ने सभी समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन