{"_id":"5b644cb04f1c1b8d3e8b4e5b","slug":"201533299888-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में फोरलेन प्रभावितों ने कंपनी को भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में फोरलेन प्रभावितों ने कंपनी को भेजे नोटिस
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर पंचायत के हार्डिंग वार्ड के प्रभावित परिवारों ने एनएचएआई और फोरलेन निर्माण कंपनी को नोटिस भेजे हैं। प्रभावितों ने मांग की है कि फोरलेन कटिंग से उनको हुए नुकसान की भरपाई की जाए। पिछले दिनों हुई बारिश ने हार्डिंग वार्ड के कुछ घरों में दरारें आ गई हैं।
धर्मपुर में हुई फोरलेन की कटिंग के चलते लोगों को इस मुसीबत का सामना करना पड़ा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने भी इस क्षेत्र का दौरा कर उपायुक्त सोलन सहित एनएचएआई को पहाड़ दरकने से रोकने के निर्देश जारी किए हैं। एडवोकेट परमिंदर ने बताया कि प्रभावितों की ओर से भेजे गए नोटिस में एनएचएआई और फोरलेन कंपनी को नुकसान का असेसमेंट कर सभी परिवारों के भवनों को हुए नुकसान की भरपाई करने के बारे में लिखा गया है।
विज्ञापन
साथ ही, पहाड़ की सुरक्षा के लिए जल्द से जल्द जो भी तकनीक या वैज्ञानिक तौर पर जो भी उपाय निकल सकता है, उस उपाय से पहाड़ को खिसकने से रोकने की बात कही गई है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द किसी और जगह पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर यह पहाड़ कभी भी गिर सकता है। बरसात के मौसम में लोगों के घरों को फोरलेन कंटिग से खतरा काफी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन