{"_id":"5b3a16194f1c1bc2378b6f82","slug":"201530533401-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के प्रयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, रोज रिपोर्ट लेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन के प्रयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, रोज रिपोर्ट लेंगे एसडीएम
Updated Mon, 02 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा की सीमा से सटे औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जीरो पॉलिथीन मुहिम के तहत एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों से फीडबैक लिया गया और उन्हें कड़ी हिदायतें दी गईं कि जब तक पॉलिथीन का पूर्ण प्रयोग बंद नहीं होता, इस मुहिम को जारी रखा जाए।
वहीं इस बारे में कड़ी कार्रवाई कर रोजाना इसकी रिपोर्ट भेजने की हिदायत दी हैं। एसडीएम प्रशांत देष्टा की अगुवाई में विभिन्न विभागों ने पॉलिथीन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। विभिन्न विभागों की इसमें जिम्मेवारियां तय कर उन्हें चालान बुक भी जारी की है। मई माह से जोरों से शुरू इस मुहिम में अब तक नालागढ़ उपमंडल में 318 चालान काटकर करीब 3.15 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है और प्रतिबंधित पॉलिथीन भी जब्त किया है। उपमंडल प्रशासन का कहना है कि पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ की मुहिम पॉलीथिन पूर्ण रूप से बंद होने तक चलेगी।
विज्ञापन
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ उपमंडल में पॉलिथीन का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद होने तक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में विभागों की ओर से की गई कार्रवाई की समीक्षा कर उनसे प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी गई। उन्होंने प्रथम चरण में पॉलिथीन और द्वितीय चरण में प्लास्टिक उत्पादों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन