फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   हैली टैक्सी से जुड़ेगा अब बीबीएन 20 मिनट रह जाएगी प्रदेश की राजधानी की दूरी

हैली टैक्सी से जुड़ेगा अब बीबीएन 20 मिनट रह जाएगी प्रदेश की राजधानी की दूरी

Tue, 29 May 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के लिए भी की जाएंगी उड़ानें
विज्ञापन

पवन हंस के उपाध्यक्ष ने बीबीएन में तलाशी संभावनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)।
फार्मा हब बीबीएन अब हेली टैक्सी सेवा से प्रदेश के कई शहरों से जुड़ जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ के लिए भी सेवाएं शुरू होंगी। बद्दी से शिमला की करीब साढ़े 3 घंटे की छोटे वाहनों और बसों की 5 घंटे का सफर अब 20 मिनट रह जाएगा। हेली टैक्सी सेवा प्रदेश की राजधानी शिमला सहित ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी। अन्यत्र स्थानों के लिए हेली टैक्सी शुरू करने के लिए सर्किट बनाए जाएंगे।
उड़ान-2 के तहत हवाई सेवायें प्रदान करने वाली पवन हंस के उपाध्यक्ष बीपी शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन का दौरा किया। उन्होंने बरोटीवाला में निर्मित हेलीपेड का भी विजिट कर संभावनाएं तलाशी हैं। इस हेलीपेड में हेली टैक्सी सेवा के लिए सुविधाएं देने के लिए विस्तार करने संबंधी सुधार की भी आवश्यकता पर बल दिया है। हेली टैक्सी सेवा से शिमला और चंडीगढ़ की दूरी बहुत कम रह जाएगी। लोग सुगमता और बहुत कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन


हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
वर्ष 2003 में प्रदेश को मिले औद्योगिक पैकेज के बाद जहां उद्योगों की स्थापना हुई है वहीं यहां हिमाचल के कोने-कोने सहित देश के कई हिस्सों से यहां लोग काम की तलाश में आए हैं। उद्योगों की स्थापना के बाद यहां पर केंद्र सहित प्रदेश के अधिकारियों सहित वीआईपी और उद्योगपतियों का आवागमन लगा रहता है। प्रदेश की राजधानी शिमला को जाने व आने के अलावा चंडीगढ़ के लिए लोगों की आवाजाही लगी रहती है। बद्दी से शिमला की दूरी करीब 114 किलोमीटर है और छोटे वाहन में करीब 3:30 घंटे लग जाते हैं। बस में करीब 5 घंटे का सफर है। ऐसे में हेली टैक्सी शुरू होने से शिमला पहुंचने में करीब 20 मिनट का समय लगेगा। इससे लोगों के समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेली टैक्सी सेवा जल्द होगी शुरू : चमन
सीईओ बीबीएनडीए केसी चमन ने कहा कि हवाई सेवा देने वाली पवन हंस के उपाध्यक्ष बीपी शर्मा ने बीबीएन का दौरा किया। उन्होंने बरोटीवाला हेलीपेड में संभावनाएं जांची है। हेली टैक्सी सेवा को लेकर यहां सुविधाओं के विस्तार की भी बात कही है। कहा कि हेली टैक्सी सेवाएं देने के लिए बाकायदा सर्किट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed