{"_id":"5b044c244f1c1bd6408b6f31","slug":"201527008292-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा में निर्मल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा में निर्मल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज
Updated Tue, 22 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़माजरी (सोलन)। बद्दी के काठा गांव में स्वर्गीय निर्मल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बद्दी के समाजसेवी एवं पार्षद तरसेम चौधरी ने किया। उन्होंने आयोजकों को 5100 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। साथ ही भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता का ओपनिंग मैच आर्य-इलेवन चंडीगढ़ और काठा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें आर्य-इलेवन चंडीगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए। जवाब में काठा-बी की टीम तीन ओवर में मात्र 35 रन ही बना सकी। मैच में अंकित को मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।
दूसरा मैच दिनेश इलेवन मार्केट बद्दी और अंकुश इलेवन टिप्परा की टीमों के बीच हुआ। इसमें दिनेश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए। जवाब में अंकुश इलेवन की टीम ने मात्र चार ओवर में यह मैच जीत लिया। मैच में अंकुश को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक ललित कुमार लक्की ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग दो दर्जन से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें आकर्षक ईनाम देकर नवाजा जाएगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर, कुलवंत चौधरी, अशोक सोनी, निर्मल, अंकित, गोगी, बब्बू, चमन, रामलाल, राजकुमार, जसविंद्र और अन्य लोग मौजूद रहे।