{"_id":"59e240164f1c1bb6678b5d1c","slug":"201507999766-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन कालेज की टीमों ने पहला दूसरा स्थान किया प्राप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन कालेज की टीमों ने पहला दूसरा स्थान किया प्राप्त
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की महिला और पुरुष बैडमिंटन टीमों ने अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा शिमला में आयोजित किया गया। इसमें महिला टीम का नेतृत्व नैंनसी द्वारा किया गया। अन्य खिलाड़ियों में शालिनी, अंकिता और शिवानी ने बेहतर प्रदर्शन किया। पुरुष टीम की अध्यक्षता कर्मजीत सिंह ने की। इसमें अन्य सदस्य तरुण, आदित्य, राहुल और नवनीत ने बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों टीमों की कामयाबी पर महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. शीला कपूर ने विद्यार्थियों को बधाई देकर भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन