फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   20 tubewells to be built in BBN in 15 crore

दून में साढ़े 15 करोड़ की लागत से बनेंगे 20 ट्यूबवैल

Sat, 26 Sep 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी (सोलन)। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बनवीरपुर में ट्यूबवेल का भूमि पूजन करने के बाद निर्माण शुरू करवाया। विधायक पम्मी ने कहा कि लोदीमाजरा पंचायत में यह तीसरा ट्यूबवेल है। लोदी माजरा और जट्टी माजरा में ट्यूबवेल का कार्य पूरा हो चुका है। बनवीरपुर को जाने वाले सड़क और गांव की गली का पहले ही कार्य पूरा हो चुका है। अब यहां पर सिंचाई की समस्या थी जो ट्यूबवेल लगने से पूरी हो जाएगी। लोग नकदी फसलें भी उगा पाएंगे। इस गांव के लोगों की काफी पुरानी समस्या था। दून में 20 ट्यूबवेल लगने हैं। इसके लिए सरकार ने 15.50 करोड़ स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन

अभी तक मधाला, कुंजाहल, सतीवाला और सूरजपुर पंचायतों में लग चुके हैं। शेष बचे स्थानों पर जल्द ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री का दून पर विशेष कृपा है और यहां पर कोई भी काम नहीं रुका है। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इस मौके पर जल शक्ति बोर्ड उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, नगरपालिका के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा, पंचायत प्रधान अमरचंद, उपप्रधान कश्मीरी लाल, लक्ष्मण दास, रामनाथ, बलराम चोपड़ा, भंगी राम धीमान, संतराम, जीत राम, दिला राम सिंह, गुरचरण सिंह, रामकरण, सीता राम, पोलाराम, रामजी दास ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed