{"_id":"5c6ac5b1bdec227366791eaf","slug":"191550501297-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार किए छात्रों को विवि से बाहर निकालने की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार किए छात्रों को विवि से बाहर निकालने की रखी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौणी विवि में विद्यार्थियों ने निकाली रैली, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
रैली में करीब 70 विद्यार्थियों ने लिया भाग, गिरफ्तार छात्रों को विवि से बाहर निकालने की मांग
विवि में पढ़ रहे कश्मीर के दो छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नौणी विवि के विद्यार्थियों ने पुलवामा आंतकी हमले के विरोध में विवि परिसर में रैली निकाली। विद्यार्थियों ने विवि परिसर में शहीदों के समर्थन में और और आतंकियों व उनके आकाओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान विवि से गिरफ्तार दो विद्यार्थियों को बाहर निकालने की मांग भी विद्यार्थियों ने उठाई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसमें विवि के करीब 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह रैली फॉरेस्ट्री कॉलेज से वीसी कार्यालय तक निकाली गई। हालांकि दो बजे के बाद रैली शांतिपूर्वक समाप्त हो गई। वहीं विवि से गिरफ्तार किए गए दो विद्यार्थियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड मिला है। इसके बाद नौणी विवि के बागवानी-वानिकी डीन की ओर से दोनों कश्मीर के छात्रों को निष्कासित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की ओर से नौणी विवि से फेसबुक पर आतंकवादियों के समर्थन में पोस्ट डालने के मामले रविवार को नौणी विवि के दो विद्यार्थियों को हिरासत में लिया था। इस दौरान उक्त युवकों के मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लिया था। इसके बाद पुलिस ने उक्त दोनों छात्रों के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। वहीं सोमवार को इन दोनों छात्रों पर धर्म भाषा के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप में गिरफ्तार किया गया।
नौणी एसोसिएशन ने की हमले की निंदा
डॉ. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री टीचर्स एसोसिएशन ने सोमवार को श्रीनगर के अवंतीपोरा के पास जवानों के काफिले पर हुए जघन्य हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने शहीद परिवारों के साथ अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार उन आतंकवादियों को करारा जवाब दे जो हमारे खिलाफ युद्ध के लिए जिम्मेदार हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।