फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मांगें न मानीं तो फिर हड़ताल पर जाएंगे अल्ट्राटेक के मजदूर

मांगें न मानीं तो फिर हड़ताल पर जाएंगे अल्ट्राटेक के मजदूर

Fri, 20 Jul 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
मांगें न मानीं तो फिर हड़ताल पर जाएंगे अल्ट्राटेक के मजदूर

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। अल्ट्राटेक प्लांट में लाल झंडा सीमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। गेट मीटिंग में 600 कर्मचारियों ने भाग लिया। गेट मीटिंग में मजदूरों से यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई महीनों से यूटीसीएल मैनेजमेंट और मजदूरों का गतिरोध निरंतर बढ़ता जा रहा है। यूनियन ने कंपनी को छह माह पहले मांग पत्र दिया लेकिन उस मांग पत्र पर सहमति बनाना तो दूर, उल्टे मैनेजमेंट हर रोज नए-नए फरमान लाकर माहौल को बिगाड़ रही है। सीएलसी चंडीगढ़ में भी बातचीत हुई लेकिन कंपनी ने कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की है।

यूनियन अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कंपनी के इस रवैये का विरोध किया और कहा कि अगर मजदूरों का शोषण करते रहेंगे तो वे चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कंपनी प्रबंधकों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर पांच जून 2018 को एक दिवसीय हड़ताल की थी। यूनियन अध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कंपनी मैनेजमेंट को कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर दोबारा अल्ट्राटेक के कर्मचारी 26 और 28 जुलाई को 48 घंटे के लिए काम पर नहीं जाएंगे। इसकी सूचना जिला और राज्य प्रशासन को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


गेट मीटिंग में यूनियन महासचिव बलवीर, सह सचिव सुरेश कुमार, सलाहकार तिलकराज, बृजलाल, मदन सिंह नेगी, सनी चम्याल, अभय सिंह, अरुण कुमार, सुरजीत सिंह, आशा राम, मनीष और संजय आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed