फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   लघु सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 277 करोड़ रुपये : डॉ. सैजल

लघु सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 277 करोड़ रुपये : डॉ. सैजल

Mon, 16 Apr 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
लघु सिंचाई योजनाओं पर खर्च होंगे 277 करोड़ रुपये : डॉ. सैजल
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का प्रयोग और किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और कृषि विभाग के लिए वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में अधिक धनराशि का प्रावधान किया है। डॉ. सैजल सोमवार को सोलन विस क्षेत्र की पंचायत तोप-की-बेड़ के मनलोग गांव में 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन केंद्र का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि सभी खेतों को सिंचाई के लिए समुचित जल प्राप्त हो। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए वर्ष 2018-19 में लघु सिंचाई योजनाओं पर 277 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदेश सरकार सिंचाई के लिए एक नई योजना ‘जल से कृषि को बल’ आरंभ करेगी। इस योजना के तहत अगले 5 वर्षों में 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश की लगभग 90 फीसदी जनसंख्या गांव में रहती है और अपनी आजीविका के लिए मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए यह आवश्यक है कि खेतों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सोलन जिले में जैविक खेती तथा बेमौसमी सब्जियाें के उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इस क्षेत्र के समुचित दोहन पर विशेष बल देगी। एक नई योजना ‘प्राकृतिक खेती, खुशहाल किसान’ के तहत 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मनलोग बस स्टॉप से स्थानीय ब्रिजेश्वर महादेव मंदिर तक सड़क को पक्का करने और मंदिर परिसर में ग्रिल लगाने के लिए 3.50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन


ये लोग रहे मौजूद
जिला भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिप सदस्य शीला एवं मीना वर्मा, भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, महामंत्री संजीव कश्यप, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, बीडीओ डॉ. प्रियंका चंद्रा, प्रदेश विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता सीएस चावला, लोनिवि के अधिशासी अभियंता कुलवीर ठाकुर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता सुमित सूद, रावमा कोठी देवरा के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता दुर्गा दत्त, महिला मंडल झांसी, मनलोग, चौशरां और ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed