फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद, लगा लंबा जाम

Fri, 08 Feb 2019 06:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
कालका-शिमला एनएच पर पहाड़ी दरकने से मार्ग बंद, लगा लंबा जाम
विज्ञापन

पहले सनवारा रेलवे फाटक के समीप फिर शुक्रवार सुबह पंचपरमेश्वर मंदिर बड़ोग के समीप दरकी पहाड़ी
सोलन-कुमारहट्टी से शिमला, चंडीगढ़ के लिए भेजने पड़े छोटे-बड़े वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। भारी बारिश और बर्फबारी से कालका-शिमला एनएच पर कई क्षेत्रों में पहाड़ी से पत्थर गिरने से मार्ग प्रभावित हो रहा है। इसमें सोलन वाया बड़ोग कुमारहट्टी पर पंचपरमेश्वर मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पहाड़ी दरक गई। इसके अलावा फोरलेन के लिए की गई कटिंग वाली पहाड़ियों से भी पत्थर गिर कर मार्ग तक पहुंच रहे हैं। इसके तहत वीरवार देर शाम भी पहाड़ी से पत्थर गिर कर मार्ग तक पहुंच गए थे जिस कारण मार्ग भी करीब आधा घंटा बंद रहा है। इसके बाद मार्ग को खोला गया। वहीं देर रात करीब नौ बजे पहाड़ी फिर से दरक गई थी जिससे मार्ग फिर से बंद हो गया था। इससे एनएच पर जाम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि फोरलेन कपंनी के कर्मचारी सहित पुलिस जवान मौके पर मार्ग को बहाल करने के लिए लगे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला एनएच पर बड़ोग के समीप स्थित पंचपरमेश्वर मंदिर के साथ लगती पहाड़ी अचानक दरक गई। हालांकि वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पहाड़ी के गिरने से मार्ग सुबह सात बजे से लेकर करीब 11 बजे तक प्रभावित रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ फंसे वाहनों को कुमाहट्टी सोलन बाईपास से सोलन और चंडीगढ़ की तरफ को भेजा। इसके बाद करीब 11 बजे मार्ग से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं, कालका-शिमला पर सनवारा के समीप बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिरने से उक्त क्षेत्र में खतरा वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। पहले उक्त पहाड़ी वीरवार की शाम को एकदम से दरक गई थी जिसके बाद तेज बारिश से एक बार फिर रात करीब नौ बजे पहाड़ी ढह गई और मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। इसकी सूचना पुलिस और फोरलेन कंपनी के कर्मचारियों को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंच कर मार्ग से मलबा हटा कर मार्ग को आवाजाही के खोला। वहीं पहाड़ियों से बार-बार गिर रहे पत्थर और मलबे के कारण सड़क से गुजर रहे वाहनों को खतरा बना हुआ है और जाम की समस्या भी बनी हुई हैे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed