{"_id":"5c581d1cbdec224c0b4892f1","slug":"181549278492-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीआर से चंबाघाट तक खाली जगह पर बनेंगे पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीआर से चंबाघाट तक खाली जगह पर बनेंगे पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। एनएचएआई और फोरलेन निर्माण कंपनी कालका-शिमला हाईवे पर फोरलेन बनने के बाद खाली पड़ी भूमि पर पार्क लगाए जाऐंगे। जीआर कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि टीटीआर से लेकर चंबाघाट सोलन तक फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद सड़क के किनारे बची जमीन पर छोटे-छोटे पार्क स्थापित कर उसमें पेड़-पौधे और फूल लगाए जाऐंगे।
इससे जहां मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी वहीं, पर्यटकों पर इसका एक अच्छा प्रभाव जाएगा। इसके तहत कंपनी की ओर से कुछ क्षेत्रों में पौधरोपण शुरू भी कर दिया है। इसमें अभी तक 200 पौधे रोपे गए हैं जबकि कुल 20 हजार पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जीआर कंपनी के प्रोजेकट मैनेजर राजीव पठानिया, मनोरंजन मिश्रा, भुरी सिंह, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर साघा, पीडी स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन