{"_id":"5b7eae7542c79246382cf23a","slug":"181535028853-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमराज दूसरी बार बने गता उद्योग संघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेमराज दूसरी बार बने गता उद्योग संघ के प्रधान
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमराज दूसरी बार बने गत्ता उद्योग संघ के प्रधान
बीबीएन गत्ता उद्योग संघ के द्विवार्षिक चुनाव, अशोक राणा महामंत्री, विकास बने कोषाध्यक्ष
समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा हल : हेमराज
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के गत्ता उद्योग संघ के प्रधान पद की कमान दूसरी बार हेमराज चौधरी को सर्वसम्मति से सौंपी गई है। चुनाव अधिकारी बीआर वर्मा की अध्यक्षता में हुए चुनाव में 60 से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश गत्ता उद्योग संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन विशेष तौर पर मौजूद रहे। क्षेत्र के युवा उद्यमी हेमराज चौधरी को प्रधान, अशोक कुमार राणा को महामंत्री व विकास सिंगला को कोषाध्यक्ष के पद के लिए निर्विरोध मनोनयन हुआ है। सुशील सिंगला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तेजेंद्र बंसल व पंकज मित्तल को उपाध्यक्ष और नवीन वत्स को संयुक्त सचिव, बलराम गर्ग को मीडिया प्रभारी बनाया है। दूसरी बार अध्यक्ष बने हेमराज चौधरी व महासचिव अशोक राणा ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है, उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि गत्ता उद्योगों की समस्याओं को लेकर विस्तार से मंथन किया जाएगा और उसको सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर बलराम अग्रवाल, मोहिंद्र चौधरी, अमन सैणी, नवीन वत्स, योगेश, पंकज मित्तल, मनोज, सुरेंद्र जैन, मोहित गोयल, सुनील गुप्ता, अजय बस्सी, विशाल गोयल, अमन सिंह, रोहित, तेजेंद्र बंसल, विकास सिंगला, विशाल सिंगला, सुशील सिंगला, बुद्धिराम वर्मा, ओसलेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, रमन अग्रवाल, एके बंसल, अमरीश, डीडी कश्यप, बलदेव चौधरी, सतीश सैणी, राजेंद्र कुमार, मोहित गुप्ता, विनय राणा, अजय राणा और सुशील सिंगला मौजूद रहे।