{"_id":"5b546bad4f1c1b58488b63f0","slug":"181532259245-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन के लाल सोने पर ट्रक हड़ताल का असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के लाल सोने पर ट्रक हड़ताल का असर नहीं
Updated Sun, 22 Jul 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन के लाल सोने पर ट्रक हड़ताल का असर नहीं
रोजाना टमाटर की करीब दस हजार से अधिक क्रेटें भेजी जा रही है बाहरी राज्यों में
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिले के लाल सोने पर ट्रक हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं दिख रहा है। सब्जी मंडी में सुबह ही किसान टमाटर लेकर पहुंच रहे हैं और टमाटर को बाहरी राज्यों में भेजा भी जा रहा है। देश में चल रही ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का सोलन सब्जी मंडी पर बीते दो दिनों में कोई भी प्रभाव नहीं पड़ा है। हड़ताल के बाद भी बाहरी राज्यों से ट्रक मंडी में पहुंच रहे हैं। रविवार को मंडी से टमाटर का निर्यात होता रहा। सब्जी मंडी से रविवार को करीब 12 हजार क्रेटों की सप्लाई बाहरी राज्यों में की गई है। आढ़तियों की ओर से सोलन सब्जी मंडी से टमाटर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित उत्तर प्रदेश तक भेजा जा रहा है।
सोलन सब्जी मंडी में ट्रक हड़ताल का असर न होने से किसान खुश हैं। हैरानी की बात यह है कि देश भर में ट्रक यूनियनों की हड़ताल पिछले दो दिनों से चल रही है। सोलन सब्जी मंडी में इसका कोई असर नहीं हो पाया है। बीते दो दिनों में मंडी से करोड़ों रुपये का टमाटर कारोबार हुआ है। मंडी में टमाटर को ले जाने के लिए ट्रक पहुंच रहे हैं। सब्जी मंडी में ट्रकों की लोडिंग व अनलोडिंग का कार्य चला हुआ है। सोलन सब्जी में रविवार को करीब 12 हजार टमाटर की क्रेट पहुंची। साथ ही दिन भर ट्रकों और छोटी गाड़ियों के माध्यम से टमाटर का निर्यात होता रहा। यहां एक और जिला के बीबीएन व परवाणू सहित अन्य क्षेत्रों में ट्रकों की हड़ताल से करोड़ों का नुकसान हो रहा है। सोलन सब्जी मंडी में हालात बिल्कुल उल्टे देखने को मिल रहे हैं।
टमाटर के रेट में आया उछाल
एक तरफ देशभर में ट्रकों की हड़ताल जारी है। वहीं अब टमाटर के दामों ने धीरे- धीरे किसानों को खुश करना शुरू कर दिया है। रविवार को सोलन सब्जी मंडी में टमाटर का आंकड़ा 500 रुपये के पार पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। टमाटर के दाम बढ़ने के बाद किसानों के चहरे पर खुशी लौट आई है।
विज्ञापन
सेब मंडी में दिख रहा है असर
सोलन और परवाणू की सेब मंडी में हड़ताल का असर दिख रहा है। दोनों मंडियों में सेब की बहुत कम सप्लाई पहुंच रही है। मंडी में हड़ताल के डर से सेब नहीं लाया जा रहा है। वहीं मंडी से भी बहुत कम वाहनों को बाहरी राज्यों के लिए भेजा जा रहा है। हड़ताल के चलते बागवानों और कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
हड़ताल का कोई असर नहीं : अमर सिंह
आढ़ती एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि मंडी में हड़ताल का कोई असर नहीं है। टमाटर की सप्लाई बाहरी राज्यों में हो रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को टमाटर के रेट में थोड़ा उछाल आया है। आने वाले दिनों में टमाटर के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।