{"_id":"5b156f974f1c1bf96e8b648f","slug":"181528131479-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग 7 पानी के टैंकरों से कर रहा लोगों को पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग 7 पानी के टैंकरों से कर रहा लोगों को पानी की सप्लाई
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी गरमी और कम बारिश के चलते पेयजल योजनाएं सूखीं, सात टैंकरों के जरिये दी जा रही है पानी की सप्लाई
उपमंडल में कई पेयजल योजनाएं पूरी तरह ठप
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
उपमंडल सोलन में गरमी और कम बारिश से आईपीएच विभाग की कई योजनाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। अब
लोगों को टैंकरों के जरिये पानी की सप्लाई दी जा रही है। सोलन शहर में लोगों को चार दिन बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। इस कारण शहर के हजारों लोग प्रभावित हैं। विभाग के अनुसार अभी सोलन और इसके आसपास के क्षेत्रों में सात टैंकरों के जरिये पानी मुहैया करवाया जा रहा है। दो टैंकरों से सोलन, 3 धर्मपुर और 2 टैंकरों से कंडाघाट में सप्लाई दी जा रही है।
सोलन खंड में सिंचाई एंव जन स्वास्थ्य विभाग की 372 स्कीमें हैं। इनमें से 316 पेयजल और 56 स्कीमें सिंचाई की हैं। बारिश न होने करीब 40 स्कीमों में जल स्तर घट चुका है जबकि अन्य स्कीमों पर भी खतरा मंडरा रहा है। बारिश न होने से नदियों में जल स्तर गिरने से इन स्कीमों में पानी की कमी आंकी गई है। कई जगहों पर तो लोगों ने खुद के टैंकर मंगवाना शुरू कर दिए हैं। लोगों सहित विभाग को भी अब अच्छी बारिश का इंतजार है।
सौ प्रतिशत सूख चुकी योजनाओं में लगाए हैं टैंकर
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने बताया कि जहां पेयजल योजनाएं 100 प्रतिशत तक सूख चुकी हैं उन क्षेत्रों में 7 टैंकरों के जरिये आपूर्ति की जा रही है। बताया कि विभाग का हर संभव प्रयास रहता है कि पानी की आपूर्ति को सुचारु रखा जाए। सोलन और इसके आसपास के क्षेत्रों में 2 टैंकरों, धर्मपुर में 3 और कंडाघाट में 2 टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई दी जा रही है।