फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सीटू ने पैट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर किया प्रदर्शन

सीटू ने पैट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर किया प्रदर्शन

Thu, 24 May 2018 10:27 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
 सीटू ने पैट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर किया प्रदर्शन
अर्की (सोलन)। कम्युनिस्ट पार्टी की दाड़लाघाट इकाई ने अमरचंद गजपति के नेतृत्व में सीटू मजदूर यूनियन ने पैट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर दाड़लाघाट में प्रदर्शन किया। अमरचंद गजपति ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल सहित गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकार ने वर्ष 2014 में केंद्र में अपनी जीत के लिए जो लोक लुभावने वायदे किए थे वो आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। आज देश में अस्थिरता का माहौल बन गया है।
विज्ञापन

धुंदन पंचायत के प्रधान प्रेम चंदेल ने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि जनता इससे उभर नहीं पा रही। केंद्र सरकार ने सिर्फ धर्म की राजनीति की जंग छेड़ रखी है। इन 4 सालों में सिर्फ ओहदेदारों को ही फायदा पहुंचाया गया। जनता की कोई सुध लेने वाला कोई नहीं है। इससे पूर्व सीटू के प्रधान लच्छी राम ने कहा कि आज पूरे देश में केंद्र की मजदूर ओर किसान विरोधी नीतियों का डटकर विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार ने मजदूरों के तमाम नियम खत्म कर सिर्फ कुछ नियमों में बदलाव कर दिया है जोकि मजदूरों की कमर पर सीधा वार है। इस रैली में किसान सभा के प्रधान रूप सिंह समेत सीटू सचिव प्रदीप गौतम, बृज लाल, मुकेश, मनोज, अश्वनी, बिंदु और मदन आदि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed