{"_id":"5a4e51344f1c1b273c8b4be5","slug":"181515082036-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गहरा सकता है जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गहरा सकता है जलसंकट
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
stone in water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सरकार के आदेशानुसार आईपीएच और नगर परिषद के तहत आने वाले पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई की जाएगी। 15 जनवरी तक सभी टैंकों की सफाई कर इसकी रिपोर्ट भी सरकार को सौंपनी होगी। जिले में टैंकों की साफ सफाई का कार्य चला है। छह और सात जनवरी को सोलन शहर के मुख्य टैंकों की सफाई की जाएगी। इन टैंकों को ढकने का काम भी इस दौरान होगा। इस कारण शहर की 60 हजार आबादी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नप का दावा है कि मुख्य टैंक में आने वाली सप्लाई को सीधे आगे लोगों में वितरित कर दिया जाएगा। लेकिन इस टैंक की क्षमता अठारह लाख गैलन पानी स्टोरेज करने की है। वहीं दो सप्लाई टैंकों की क्षमता बीस लाख गैलन है। इन दोनों टैंकों सफाई की जानी है। जाहिर दो लाख गैलन पानी शहर को इस दौरान कम मिलेगा। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
पिछले साल इन टैंकों की सफाई फरवरी-मार्च में की गई थी। गंदे पानी के कारण शहर में फैले पीलिया के बाद नप ने दो टैंकों की सफाई करवाई थी। इसमें मुख्य दो सफाई टैंकों सहित अन्य स्टोरेज टैंक से टनों के हिसाब से गाद निकाली थी। एक साथ तीनों टैंक की सफाई करना मुश्किल होता है। इसके लिए करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है।
दो चरणों में की जाएगी सफाई
शहर के सबसे बड़े और मुख्य पानी के टैंक की सफाई का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। इसमें सबसे पहले 12 और 8 लाख गैलन की क्षमता वाले टैंकों की सफाई की जाएगी। इसमें कर्मचारी टैंकों में जमी गाद सहित इसकी लिपाई का कार्य करेंगे। इसके बाद साथ-साथ ही इसे ढकने का कार्य भी शुरू किया जाएगा। दूसरे चरण में 18 लाख गैलन स्टोरेज टैंक की साफ सफाई की जाएगी। इस कार्य को करीब चार दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन
कम सप्लाई मिलने पर होगी दिक्कत : नप
नप के ईओ बीआर नेगी ने बताया कि मुख्य टैंक की सफाई के चलते पहले दो खुले टैंकों में साफ सफाई सहित इसे ढकने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को डायरेक्ट सप्लाई दी जाएगी। कहा कि शहर के लोगों को पानी की सप्लाई मिलती रहेगी। लेकिन आईपीएच द्वारा पानी की कम सप्लाई होने पर पानी की किल्लत हो सकती है। इस कार्य के बाद बड़े 18 लाख गैलन स्टोरेज टैंक की सफाई की जाएगी।