{"_id":"5b3a17114f1c1b214d8b9a72","slug":"171530533649-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रविवार को भी मिलेगी घरेलू गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रविवार को भी मिलेगी घरेलू गैस
Updated Mon, 02 Jul 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। कामकाजी लोगों और उद्योगों में कार्यरत कामगारों को अब रविवार की छुट्टी को भी घरेलू गैस सिलिंडर सुगमता से मिल सकेगा। नालागढ़ शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित चंद्रशेखर इंडेन गैस एजेंसी रविवार को खुली रहेगी और लोगों को गैस आपूर्ति करवाएगी। यह निर्णय क्षेत्र में रह रहे लोगों के उद्योगों और अन्य संस्थानों में काम पर जाने और गैस की जरूरतों को देखते हुए एजेंसी ने लिया है।
इसके स्थान पर एजेंसी में सोमवार को अवकाश रहेगा। चंद्रशेखर इंडेन गैस एजेंसी संचालक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि लोगों की सुविधा देखते हुए छुट्टी वाले दिन लोगों को घरेलू गैस की आपूर्ति करने के लिए रविवार को एजेंसी खुली रहेगी और गैस की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नौकरी पेशा और उद्योगों में काम करने वाले लोग रविवार के अवकाश पर आसानी से गैस ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को एजेंसी में अवकाश रहेगा। जिन गांवों में सोमवार को गैस सप्लाई होती है, वहां मंगलवार को आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई से व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन