{"_id":"5b0840a74f1c1b896e8b4955","slug":"171527267495-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" 250 डाकघरों पर काम प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 डाकघरों पर काम प्रभावित
Updated Fri, 25 May 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। डाक विभाग के सोलन मंडल में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण डाक सेवाएं चरमरा गई है। आलम यह है कि पिछले तीन दिन से हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों के चलते करीब 150 पोस्ट आफिसों काम प्रभावित हो रहा है। सोलन जिले के तहत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवकों द्वारा डाक नहीं बांटी जा रही है।
मुख्य डाकघर सोलन में डाक के बड़े-बड़े बैग एक कोने में पड़े हुए हैं। मंगलवार से अपनी मांगों को लेकर जिले के करीब 800 ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में अब डाक विभाग की सुविधाएं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नहीं मिल पा रही है। डाक सेवकों का हड़ताल पर जाना आम लोगों पर भारी पड़ रहा है। ग्रामीण डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से लोगों को घरों पर डाक नहीं मिल पा रही है। तीन दिन से यह कर्मचारी डाकघरों के बाहर धरना देकर बैठे हुए है।
सोलन मंडल में करीब 308 शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में है जिनमें से डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से करीब 250 शाखाओं में कर्मचारियों द्वारा काम नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन कर्मचारियों ने डाक बांटने से मना कर दिया है। अब डाकघरों में ही डाक पिछले कई दिनों से पड़ी है। जिला भर में यह डाक सेवक हड़ताल पर बैठे है। इनके कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के चलते लोग भी परेशान है लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी गांव में लोगों को डाक सेवाएं नही मिल पाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी डाक के माध्यम से कई जरूरी कार्य होते है। पिछले तीन दिनों से यह सारे कार्य ठप पड़े है। सोलन के तहत कंडाघाट, वाकनाघाट, धर्मपुर,परवाणू, बीबीएन सहित अन्य जगहों पर ग्राम सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन
नहीं बांटी जाएगी डाक : दुर्गा सिंह
अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी कर्मचारियों को सातवां वेतन दिया है लेकिन इस वेतन से ग्रामीण डाक सेवकों को अलग रखा है। इसके विरोध में पूरे देश में डाक सेवक हड़ताल पर रहेंगे। वर्ष 2016 से कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग मिलना चाहिए। यदि सरकार ने तीन दिन में मांगों को पूरा नहीं किया तो इसके बाद डाक सेवकों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मुकंद लाल, प्रकाश चंद, निताराम, इंद्र सिंह, राजेश शर्मा और जीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र में करीब 250 शाखाओं के कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिनके काम प्रभावित हो रहे हैं।
तीस फीसदी कार्य प्रभावित : शंकर
डाक अधीक्षक सोलन हेम शंकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कर्मचारियों के हड़ताल के कारण करीब तीस फीसदी तक कार्य प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर लोगों को नियमित रूप से सेवाएं दी जा रही हैं।