{"_id":"5b0c37054f1c1b926e8b5235","slug":"161527527173-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे़ताल के बाद डाक सेवकों ने निकाली विशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे़ताल के बाद डाक सेवकों ने निकाली विशाल रैली
Updated Mon, 28 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकालकर केंद्र पर साधा निशाना
डाकघर के पास सड़क पर खड़े होकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे ग्रामीण डाक सेवकों ने सोमवार को शहर में रैली निकाली। इसमें सोलन उपमंडल के डाक सेवकों ने भाग लिया। सुबह मुख्य डाक घर से यह रैली उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। पिछले कई दिनों से ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर चल रहे हैं। डाक सेवक सातवें वेतन आयोग की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं। सोमवार को निकाली गई रैली में करीब 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर के पास सड़क पर वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने से गांव में डाक सेवाएं बंद हो गई हैं। मंगलवार से हड़ताल पर बैठे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने इन कर्मचारियों की मांग को नहीं माना है। अब इसके बाद यह डाक कर्मचारी उग्र प्रदर्शन पर उतारू हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जब तक कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होती यह सभी डाक सेवक हड़ताल पर रहेंगे। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ सोलन मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को सातवां वेतन दिया है लेकिन इस वेतन से ग्रामीण डाक सेवकों को अभी तक महरूम रखा है। इसके विरोध में पूरे देश में डाक सेवक हड़ताल पर हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से 2016 से सातवां वेतन देने की मांग की। साथ ही धमकी दी कि यदि सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा तब तक डाक भी नहीं बांटी जाएगी। मंगलवार से हड़ताल पर बैठे पोस्टमास्टर, ग्रामीण मेल डीलिवर और डाक को लाने तथा ले जाने का काम करने वाले कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। जिला के करीब 800 कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। इस मौके पर मुकुंद लाल, प्रकाश चंद, निताराम, इंद्र सिंह, राजेश शर्मा और जीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।