{"_id":"59e204e84f1c1bda538b74b2","slug":"161507984616-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलों पर भी सियासत खेल गए राजनीतिक दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों पर भी सियासत खेल गए राजनीतिक दल
Updated Sat, 14 Oct 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
इस जगह बनना था इंडोर स्टेडियम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन। युवाओं की अहमियत राजनीतिक दल भले ही समझ रहे हों। लेकिन युवा क्या चाहते हैं, शायद इसे टटोलने का प्रयास नहीं किया गया। कई बड़े दावों के साथ विधानसभा में उतरने वाले नेताओं ने सोलन में वायदों की झड़ी लगाई थी। इसमें युवाओं को खेल से जोड़ने और जिला में एक इंडोर स्टेडियम बनाने का वायदा लगभग हर मंच से किया गया। लेकिन हालात ऐसे हैं कि पांच साल में यह वादा हवा में ही रह गया। फाइलें इतनी धीमी गति से आगे सरकीं कि सोलन का यह इंडोर स्टेडियम शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
स्टेडियम पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च होने थे। इसके लिए डीपीआर भी तैयार थी लेकिन जमीन की रुकावट को समय रहते दूर नहीं किया जा सका। खेल विभाग को जमीन हस्तांतरित करनी थी। लेकिन ऐसा समय पर नहीं हो पाया। सोलन में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के लिए जमीन ऐतिहासिक ठोडो मैदान के पास स्वीकृत है। यह भूमि नप ने जिला खेल विभाग को पहले से ही स्टेडियम निर्माण ने लिए ट्रांसफर कर दी है। इस स्टेडियम में सभी इंडोर खेलें जैसे रेसलिंग, टीटी, कबड्डी, कैरेम, मुक्केबाजी और बास्केटबाल आदि खेल खेले जा सकेंगे।
विज्ञापन
दो डोरमैट्री बनाने की भी थी योजना
इंडोर स्टेडियम बनने के बाद सोलन राष्ट्रीय स्तर की इंडोर खेलों की मेजबानी भी कर सकेगा। इस स्टेडियम में प्रतियोगिता कें दौरान खिलाड़ियों के ठहरने के लिए भी दो डोरमेट्री बनने हैं। इसमें 40 लड़कियों और 60 लड़के ठहर सकेंगे। यही नहीं इसके पार्किंग की व्यवस्था के साथ मेस का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
कागजी कार्रवाई पूरी न होने से लटका काम
अधिशासी अभियंता विजय चौहान ने बताया कि ठोडो ग्राउंड के पास इस इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि चयनित की है। इसके तहत दो करोड़ की राशि भी मिल चुकी है। लेकिन जिला खेल विभाग ने कुछ कागजी कार्रवाई को पूरा न किए जाने के कारण इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य अभी तक आरंभ नहीं किया जा सका है।
अधूरे कार्य पूरे करने का वक्त चाहिए
मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं। इन्हें पूरा करने के लिए उन्हें और वक्त चाहिए। कहा कि वे लोगों के बीच जो कार्य अधूरे रहे हैं उन्हें पूरा करने के लिए वक्त मांगेंगे और दोबारा चुनाव जीते तो सोलन का कायाकल्प करने का प्रयास होगा।
भाजपा करेगी खेलों का विकास
भाजपा मंडला अध्यक्ष वीरेंद्र परिहार ने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही खेल के विकास पर काम करेगी। युवाओं को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा। सोलन में लंबित सभी प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरे किए जाएंगे और सोलन को सुविधा संपन्न इंडोर स्टेडियम मुहैया करवाए जाएंगे।