{"_id":"59e0f4314f1c1b76678b58c3","slug":"161507914801-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की में घर से लापता बुजुर्ग का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की में घर से लापता बुजुर्ग का शव मिला
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की (सोलन)। थाना अर्की के तहत कोटली पंचायत के गांव जड़ोल में शव बरामद हुआ है। शव की पहचान मनसाराम (58) पुत्र हीरू राम के रूप में हुई। मनसा राम का शव घर के पास नाले में पड़ा था। जानकारी के अनुसार जब मनसा राम का बेटा उसे ढूंढने निकला तो उसने नाले में शव देखा तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। अर्की पुलिस मौके पर पहुंच गई और अगली कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मनसाराम की गुमशुदगी के बारे में उसके परिवार वालों ने हर जगह खोजबीन की सोशल मीडिया और वाट्सएप्प पर भी इसकी जानकारी दी थी। मनसा राम चार अक्टूबर से घर से लापता था।
विज्ञापन