फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   खुदा का जिक्र करें या तुम्हारी बात...पर बजीं तालियां

खुदा का जिक्र करें या तुम्हारी बात...पर बजीं तालियां

Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। लघु उद्योग भारती की बद्दी इकाई के परिवार मिलन समारोह में गायकों ने खूब रंग जमाया। इस दौरान कई आकर्षक कार्यक्रम पेश किए गए। समारोह में ईएसआईसी अधिकारी देवव्रत यादव ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। महिलाओं और बेटियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का आगाज किया। बद्दी इकाई के महासचिव आलोक सिंह ने आए हुए अतिथियों और परिवारों का स्वागत किया। मंच संचालन रणेश राणा ने किया।
विज्ञापन

गायक नीतेश गिरी ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किया और गजल गायक दानी गिरी ने चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है, खुदा का जिक्र करें या तुम्हारी बात करूं, तन्हा न अपने आप को अब पाइए और आपके दिल में क्या है बता दीजिये गजलें गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। हितेश गिरी ने तबले और राहुल तथा अंकित ने उनका बखूबी साथ दिया। आयोजन समिति के चेयरमैन संजय आहुजा ने बताया कि उसके बाद बच्चों की म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। इसमें पलक चौधरी ने पहला, कृष अग्रवाल ने द्वितीय और तमन्ना रोहडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदेश महामंत्री राजीव कंसल ने कहा कि अपने तक सीमित न होकर जब परिवार मिलते हैं तो हमारे सामाजिक रिश्ते मजबूत होते हैं। बद्दी इकाई के अध्यक्ष संजय बतरा और आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय आहुजा ने सभी अतिथियों का आभार जताया। बच्चों में इरा सिंह राणा ने जहां बेटा बेटी में फर्क न हो जहां जाति वर्ग का भेद न हो गीत प्रस्तुत किया। ईवा सिंह राणा ने ये जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जाए गाकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाले कश्मीर सिंह ठाकुर के परिवार को अनुशासन और फर्स्ट कमर का अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन



म्यूजिकल चेयर में बिंदिया, डांस में इंदु प्रथम
महिलाओं की संगीत चेयर में बिंदिया अग्रवाल प्रथम, अंजना राजपूत द्वितीय और सपना शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास सेठ, रडियाली की प्रधान इंदु वैद्य और हरबंस पटियाल ने ईनाम बांटे। डांस स्पर्धा में इंदु वैद्य नालागढ़ प्रथम, अंजना ठाकुर द्वितीय और सोनिया मेहता तृतीय स्थान पर रही। कपल डांस में पंकज भंडारी और पूनम की जोड़ी प्रथम, बलराम अग्रवाल और बिंदिया की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राजेश को मिला सर्वश्रेष्ठ परिवार का पुरस्कार
मुख्यातिथि देवव्रत यादव ने कहा कि उद्योग संगठनों को ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए। बाद में एक चयन के आधार पर डॉ. राजेश गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ परिवार घोषित किया। इन्होंने सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के उत्थान में अहम भूमिका निभाई। एक कूपन के माध्यम से लक्की फैमिली ड्रॉ भी निकाला गया। इसमें हाटेश्वरी पैकर्स के मनमोहन शर्मा एवं परिवार का ड्रॉ निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed