{"_id":"5d1a442a8ebc3e3c77340bb1","slug":"1562002452111649-solan-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ कॉलेज में 1649 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ कॉलेज में 1649 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। डिग्री कॉलेज नालागढ़ में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीसीए की सभी कक्षाओं में अब तक 1649 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। बीए, बीकॉम व बीएससी के प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय वर्ष व पंचम सेमेस्टर के अलावा बीसीए के प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के छात्र इसमें शामिल है।
हालांकि द्वितीय वर्ष व पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को रोल ऑन एडमिशन के तहत अभी लेट फीस के साथ फीस भरने का समय रखा है। वहीं कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश पाने से महरूम विद्यार्थियों के लिए दाखिला तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही है जिससे विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा होगा। फिलवक्त इन सभी कक्षाओं में अभी तक 1649 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के 474 विद्यार्थी शामिल है।
कॉलेज में 18 जून से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों ने बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष के लिए दाखिला लेने में रुचि दिखाई, वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष व पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी रोल ऑन एडमिशन के तहत दाखिला लिया। इसके साथ बीसीए में भी विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल किया है। नालागढ़ कालेज के प्रोफेसर डॉ. बीएस राठौर ने बताया कि कॉलेज में चली प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीए में 639 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
इसमें बीए प्रथम सेमेस्टर में 163, बीए द्वितीय वर्ष में 241 और बीए पांचवें सेमेस्टर में 235 छात्र शामिल हैं। बीकॉम में 365 विद्यार्थियों में प्रथम वर्ष में 145, द्वितीय वर्ष में 101 व बीकॉम पंचम सेमेस्टर में 119 विद्यार्थी शामिल हैं। बीएससी में 546 विद्यार्थियों में से बीएससी प्रथम सेमेस्टर में 166, द्वितीय वर्ष में 178 व पंचम सेमेस्टर में 203 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है। बीएससी में 98 विद्यार्थियों में से प्रथम सेमेस्टर में 33, तृतीय सेमेस्टर में 37 व पंचम सेमेस्टर में 28 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।
कॉलेज प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी व बीकॉम द्वितीय वर्ष व पंचम सेमेस्टर वाले विद्यार्थियों को रोल ऑन एडमिशन के तहत अभी लेट फीस के साथ दाखिला लेने का समय है जो 6 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक बीए, बीएससी, बीकॉम व बीसीए की सभी कक्षाओं में 1649 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।