फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   राजगढ़ मार्ग पर बैठे अतिक्रमणकारियों को नगर परिषद ने खदेड़ा

राजगढ़ मार्ग पर बैठे अतिक्रमणकारियों को नगर परिषद ने खदेड़ा

Mon, 01 Jul 2019 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर में नप की अतिक्रमण को हटाने की मुहिम फिर से शुरू कर दी है। इससे पहले नगर परिषद ने शूलिनी मेले के दौरान फड़ी वालों को छूट दी थी लेकिन मेला खत्म होने के बाद भी उक्त कारोबारी सड़क किनारे ढेरा जमाए बैठे थे। इस पर नगर परिषद ने उक्त कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए तीन के सामान भी जब्त किए हैं। वहीं नगर परिषद अब माल रोड, बाईपास सहित अन्य क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए भी कार्रवाई कर सकती है। वर्तमान में उक्त क्षेत्रों में अतिक्रमण के चलते रोजाना जाम की समस्या बन रही है। इस कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को हुई कार्रवाई से कारोबारी कर्मचारियों के आगे गिड़गिड़ाने से पीछे नहीं रहे। लेकिन कर्मचारियों ने उक्त कारोबारियों की एक न सुनते हुए सामान को जब्त किया। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ ने आगे सड़क में बैठे कारोबारियों को सूचना देनी शुरू कर दी। इससे कई अपना सामान पहले ही समेटकर गायब हो गए। इससे पहले भी शहर के अतिव्यस्त मुख्य बाजार सहित मालरोड पर सड़क किनारे बैठे कारोबारियों पर शिकंजा कसा गया था।
विज्ञापन


बीच-बीच में हो रही नप की कार्रवाई से कारोबारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए भेजी गाड़ी भी बैरंग लोट कर आ जाती है। कई बार कारोबारियों को सिर्फ हिदायत तक देकर छोड़ा जा चुका है लेकिन नप ने कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई को अंजाम देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीप राज हंस ने बताया कि नप ने सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी अतिक्रमणकारी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में शूलिनी मेले के दौरान आए थे कारोबारी
नप ने अतिक्रमण को हटाने के लिए की कार्रवाई में मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों को खदेड़ा है। मेला तो आठ दिन पहले खत्म हो गया लेकिन कारोबारी अपने बचे सामान को बेचने के लिए बैठे रहे। सोमवार को हुई कार्रवाई में नप ने इन लोगों को अपना निशाना बनाया। इसके चलते इनके सामान को जब्त कर गाड़ी में भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed