फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   प्रथम वर्ष में 242 ने फीस भर लिया दाखिला

प्रथम वर्ष में 242 ने फीस भर लिया दाखिला

Thu, 27 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। डिग्री कॉलेज नालागढ़ की पहली कट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपनी फीस भरने में मशगूल रहे। वीरवार को नालागढ़ कॉलेज में बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के लिए फीस भरने के लिए कतारों में नजर आए और 242 विद्यार्थियों ने फीस भर प्रवेश हासिल कर लिया। पहली जारी कट लिस्ट में 339 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया जिसमें से 242 विद्यार्थियों ने फीस भरी।

हालांकि, अभी फीस भरने के लिए आगामी दो दिन का समय और है जिससे इनकी संख्या में इजाफा होगा। वहीं दूसरी कट लिस्ट भी शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी। उधर, द्वितीय वर्ष और पांचवें सेमेस्टर के तहत बिना लेट फीस 995 विद्यार्थियों ने दाखिला हासिल कर लिया है। इसमें द्वितीय वर्ष में 454 और पांचवें सेमेस्टर में 541 विद्यार्थी शामिल हैं। द्वितीय व पंचम सेमेस्टर में अब लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रथम वर्ष के तहत 242 विद्यार्थियों में से बीए प्रथम वर्ष में 86, बीएससी प्रथम वर्ष में 96 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 60 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। द्वितीय वर्ष में 454 विद्यार्थियों में बीए में 208, बीएससी में 158 और बीकॉम द्वितीय वर्ष में 88 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है जबकि पंचम सेमेस्टर के तहत 541 विद्यार्थियों में बीए पांचवें सेमेस्टर में 226, बीएससी में 197 व बीकॉम में 118 विद्यार्थियों ने प्रवेश प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. बीएस राठौर ने बताया कि फीस भरने के पहले दिन गुरुवार को बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष में 242 विद्यार्थी, द्वितीय सेमेस्टर में 454 और पंचम सेमेस्टर में 541 विद्यार्थियों ने प्रवेश हासिल कर लिया है। नालागढ़ कॉलेज प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि प्रथम वर्ष की दूसरी कट लिस्ट शुक्रवार को जारी होगी जबकि द्वितीय वर्ष और पांचवें सेमेस्टर में 29 से लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed