{"_id":"5d13af9d8ebc3e3ce21dd63d","slug":"156157121018200-solan-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनी मेले में सराहनीय कार्य पर 200 सफाई कर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनी मेले में सराहनीय कार्य पर 200 सफाई कर्मी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शूलिनी मेले में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सराहनीय कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 200 सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम सोलन रोहित राठौर और एएसपी सोलन शिव कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
एसडीएम ने कहा कि शूलिनी मेले में शहर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए भी लाउड स्पीकर का लगाए गए और सफाई कर्मचारियों ने दिन-रात शहर को साफ रखने में सहयोग दिया। एएसपी शिव कुमार ने कहा कि नशा निवारण दिवस पर सफाई के साथ-साथ नशा निवारण की तरफ भी ध्यान देना आवश्यक है। व्यापार मंडल प्रधान मुकेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले फायर कर्मियों, लंगर देने वाले व्यापारियों और सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।
इन्हें किया गया सम्मानित
फायर विभाग की मदद करने में स्थानीय महिलाएं राधा देवी, द्वारका देवी, शीला देवी, शांता देवी, ऋ तू देवी और कविता को सम्मानित किया गया है। वहीं फायर कर्मी कुलदीप लीडिंग फायरमैन, चमन प्रकाश, वीरेंद्र कुमार और राज कुमार को भी बेहतर कार्य के लिए इस दौरान सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विनय रोड लाइन सपरून, युवा मंडल पुराना बस अडडा सोलन, राम बाजार सेवा समिती नजदीक विश्राम गृह, नानक जिला सेवा समिति टैंक रोड, मुकेश गुप्ता कुमार होटल, ऋ षि अस्पताल नजदीक कोर्ट को बेहतर और स्वच्छ भंडारा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा 200 सफाई कर्मियों को व्यापार मंडल ने सम्मानित किया। इस मौके पर बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, जेई नगर परिषद विनोद पाल, हेमंत कुमार, मीरा आनंद, कुल राकेश पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।