फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने पर जगाया अलख

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने पर जगाया अलख

Tue, 25 Jun 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन

वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राजपुरा में कार्यक्रम का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजपुरा में पुलिस महकमे के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। थाना प्रभारी राजकुमार ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विद्यार्थियों को संबंधित विषय की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान विद्यार्थियों में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें रश्मि प्रथम, मंदीप कौर द्वितीय और रूमकलम तृतीय स्थान पर रही। थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक ऐसी आदत है जो इंसान को जड़ से खत्म कर देता है और इसकी लत लगने से इंसान शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से तो परेशान रहता ही है, लेकिन साथ ही अन्य बुरी आदतों का भी शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि युवा मन को सही मार्गदर्शन से रचनात्मक कार्यों में लगाकर और भावनात्मक संरक्षण देकर भटकने से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छा साहित्य पढ़ने और महापुरुषों के जीवन के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने युवा वर्ग को नशे की बुरी लत से दूर रहने की सलाह देते हुए स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल अदित कंसल ने पुलिस विभाग का जागरूकता कार्यक्रम के लिए आभार जताया और कहा कि ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को विषय वस्तु की संपूर्ण जानकारी मिलती है, जो उनके भावी जीवन में काम आती है। इस अवसर पर पुलिस थाना नालागढ़ के एसआई देवी सिंह, एसएमसी प्रधान राजकुमारी, अध्यापक लोकेश कुमार, रेणुबाला, अंजना, प्रिया वंदना, अनिल, अश्वनी, अनीता गर्ग, अर्चना, मंजना, किरणबाला, सुमन, प्रभा आर्य, सीमा शर्मा, नीलम, दिनेश, रामप्रताप, मंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed