फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Applications open for the Diploma in Elementary Education at District DIET, Solan.

Solan News: जिला डाइट सोलन में डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन में आवेदन शुरू

Sat, 05 Sep 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 05 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
कुल 70 सीटों के लिए मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा दाखिला
विज्ञापन

दो साल के कोर्स के बाद प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने का मिलेगा मौका
सितंबर तक होगी आवेदन प्रक्रिया, उसके बाद शुरू होगी काउंसिलिंग


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
संस्थान में कुल 70 सीटों पर अभ्यर्थियों को मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को दो साल के इस अनिवार्य पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद प्रदेश के सरकारी व निजी प्राथमिक विद्यालयों में बतौर शिक्षक सेवाएं देने का अवसर प्राप्त होगा। डाइट सोलन के पंकज धौंटा ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी सितंबर तक अपने आवेदन पत्र संस्थान में जमा करवा सकते हैं। इसके बाद योग्यता की मेरिट के आधार पर कट-ऑफ और चयन सूची तैयार की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद काउंसलिंग का दौर शुरू किया जाएगा, जिसकी तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन

संस्थान के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र और हिमाचल निवासी प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
डीएलएड पाठ्यक्रम प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और भावी शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संस्थान द्वारा पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग आयोजित की जाएगी ताकि योग्य और मेधावी अभ्यर्थियों का चयन हो सके। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि से पूर्व अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। - डॉ. राजेंद्र वर्मा, कार्यकारी प्रधानाचार्य डाइट एवं उपनिदेशक गुणवत्ता शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed