{"_id":"6a9acabb53f773b6e4098ea2","slug":"janmashtami-celebrated-in-temples-across-the-district-crowds-thronged-for-darshan-solan-news-c-176-1-sln1013-178176-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिलेभर के मंदिरों में मनाई गई जन्माष्टमी, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिलेभर के मंदिरों में मनाई गई जन्माष्टमी, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
राॅयल लिटल स्कूल सोलन में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद बच्चे। स्र
रात 12 बजे से शुरू हुई श्रीकृष्ण पूजा, भक्तों ने जन्मोत्सव की एक दूसरे को दी बधाई
मंदिन में दिन भर चला कीर्तन और नृत्यगान, श्रद्धालुओं ने टेका माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जन्माष्टमी पर्व जिलेभर में बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर के सभी श्री कृष्ण मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की दिन भर भीड़ चली रही। इस अवसर पर सभी श्री कृष्ण मंदिरों में विभिन्न प्रकार के फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। इस दौरान सोलन शहर के मालरोड पर स्थित श्री कृष्ण मंदिर में भी भक्तों का दिन भर आना-जाना लगा रहा। मंदिर में सभी भक्तों ने श्री कृष्ण के दर्शन किए और उन्हें पालने में भी झुलाया। इसके अलावा सनातन धर्म मंदिर में भी भक्तों ने आकर श्री कृष्ण के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। वहीं जिले के धर्मपुर, सुबाथू, बद्दी, नालागढ़ समेत अन्य सभी क्षेत्र के मंदिरों में भी दिन भर भजन-कीर्तन चले रहे और भक्त आकर माथा टेकते रहे। वहीं रात 12:00 बजे भक्तों ने श्री कृष्ण का दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल के साथ महाभिषेक किया।
इनसेट
अंतिम प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
सुबाथू(सोलन)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में पिछले कई दिनों से आयोजित की जा रही प्रभात फेरियों का समापन अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ हुआ। अंतिम प्रभात फेरी के दौरान शहर में श्रद्धालुओं का एक अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। ठाकुर जी के जयकारों और मधुर श्रीकृष्ण भजनों से पूरा शहर पूरी तरह भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस दौरान आयोजन समिति के प्रधान दिनेश गुप्ता ने सभी नगरवासियों, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का सहृदय आभार व्यक्त किया है। जन-जन की भागीदारी से अब यह उत्सव केवल एक पर्व न रहकर, एक अलौकिक महापर्व का रूप ले चुका है। संवाद
इनसेट
नन्हे कृष्ण-राधा ने मोहा मन
दाड़लाघाट(सोलन)। सत श्री बाड़ू बाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजन की गई। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण, राधा, यशोदा मैया, नंद बाबा, गोपियों एवं ग्वाल-बालों की मनमोहक वेशभूषा में भाग लेकर पूरे वातावरण को गोकुलमय बना दिया। नन्हे कृष्ण और राधा का रूप कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
इनसेट
गीता आदर्श विद्यालय में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व
सोलन। पीएनएनएम गीता आदर्श स्कूल सोलन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों में नटखट-नटखट नंद किशोर, माधव मदन मुरारी, राधा-कृष्ण संबंधी नृत्य, लघु नृत्य नाटिका, नाटी और गरबा की प्रस्तुति दी। इस मौके पर गीता आश्रम समिति और गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान एल के बंसल, उप प्रधान डी एन गुप्ता, उप प्रधान अरुण गोयल, सचिव एसएन कपूर, आदित्य ठाकुर, नरेंद्र चौहान, डॉ. अजय, करण गुप्ता, टीडी वर्मा, मुकेश शर्मा, ऊषा बंसल, सुनीता गुप्ता, स्मृति गुप्ता , निधि चौहान, सरोज वर्मा ,विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा,सह प्रधानाचार्या पंपोश गुप्ता, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
इनसेट
भगवान कृष्ण के बारे में दी जानकारी
सोलन। रॉयल लिटिल चैंप स्कूल बसाल में प्रिंसिपल मीनाक्षी रॉव की अध्यक्षता में जन्माष्टमी मनाई गई। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे, जिससे परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बच्चों को जन्माष्टमी के धार्मिक महत्व तथा भगवान कृष्ण के जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद
इनसेट
कृष्ण जन्म की कथा सुनाई
सोलन। यूरोकिड्स प्ले स्कूल कोटलानाला में बच्चों ने राधा, कृष्ण और गोपियों के रूप में रासलीला की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। दही-हांडी आयोजन में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रिंसिपल सीमा बहल ने बच्चों को कृष्ण जन्म की कथा सुनाई, वहीं डायरेक्टर शोभित बहल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति का बोध होता है। कार्यक्रम में अवयुक्ता, कामाक्षी, माधव, मिताक्षी सहित अनेक बच्चों ने हिस्सा लिया। संवाद
इनसेट
उपमंडल मुख्यालय में मनाना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
अर्की (सोलन)। उपमंडल मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर रामलीला क्लब के सदस्यों की ओर से श्री राधा-कृष्ण की बाल स्वरूप की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा अर्की नगर के सभी वार्डों में निकाली गई व नगर की परिक्रमा कर स्थानीय बाजार में संपन्न हुई। साथ ही शाम के समय अर्की बाजार में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय युवाओं का जोश दिखाई दिया। रात के समय श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में कृष्ण जन्म तक भजन-कीर्तन हुआ। संवाद