फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The MP assured Dishika of all possible assistance.

Solan News: सांसद ने दिशिका को हर संभव सहायता देने का दिया आश्वासन

Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 05 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The MP assured Dishika of all possible assistance.
सुबाथू की दिव्यांग दिशिका व उसकी माँ सुषमा से मिलते सांसद सुरेश कश्यप प्रधान दिनेश गुप्ता ,मनोन
जन्माष्टमी के अवसर पर दिव्यांग दिशिका से मिलने पहुंचे सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। जन्माष्टमी के अवसर पर सुबाथू पहुंचे शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल से जाडला पंचायत के नयानगर की रहने वाली दिव्यांग बेटी दिशिका और उसकी माता सुषमा ने मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने दिव्यांग दिशिका की स्थिति को देखते हुए उसे हर संभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। नेताओं से मिले इस सकारात्मक आश्वासन के बाद दिव्यांग दिशिका की माता सुषमा ने सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सनातन धर्म सभा के प्रधान दिनेश गुप्ता और मनोनीत सदस्य व धर्मपुर मंडल के महामंत्री रवि शर्मा का आभार प्रकट किया।

इस मुलाकात के दौरान दिशिका के साथ जाडला पंचायत की पूर्व प्रधान अंजुला भंडारी और समाजसेवी दीपक तमांग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ने दिव्यांग दिशिका की पूर्ण स्थिति को सांसद के समक्ष रखा। सांसद सुरेश कश्यप ने बेटी दिशिका की स्थिति पर गहरी संवेदनशीलता जताते हुए पूर्व प्रधान अंजुला भंडारी से दिशिका से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज मांगे हैं, ताकि उसे जल्द से जल्द सरकारी योजनाओं और उचित माध्यम से सहायता पहुंचाई जा सके। इससे पहले सुबाथू पहुंचने पर सांसद सुरेश कश्यप और पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल का धर्मपुर मंडल के महामंत्री व मनोनीत सदस्य रवि शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य प्रबुद्ध जनों द्वारा भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed