फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में सड़क ठीक नहीं हुई तो लोगों ने गड्ढों में रोप दिए पौधे

सोलन शहर में सड़क ठीक नहीं हुई तो लोगों ने गड्ढों में रोप दिए पौधे

Thu, 02 Aug 2018 07:32 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क में पड़े गड्ढों में रोप दिए लोगों ने पौधे
विज्ञापन

सोलन शहर के सेरी-टैंक रोड की खस्ता हालत पर प्रशासन को अलग अंदाज में चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद और जिला प्रशासन की आंखें खोलने के लिए शहर के टैंक पर लोगों ने अनोखी पहल शुरू की। टैंक रोड की खस्ता हालत को लेकर लोगों ने सड़क के बीच गड्ढों में पौधरोपण करना शुरू कर दिया है। इस मार्ग की हालत पिछले कई सालों से खराब पड़ी है लेकिन नगर परिषद व जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वीरवार को इस मार्ग पर स्थानीय लोगों ने सड़क पर पड़े गड्ढों में पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया ताकि कमेटी और प्रशासन इस समस्या पर ध्यान दें। सड़क की खस्ता हालत को लेकर लोग बहुत परेशान हैं। इस मार्ग पर वाहन ले जाना मुसीबत है। साथ ही बरसात में यहां पर पैदल चलना मुश्किल है। लोगों ने कई बार समस्या कमेटी व प्रशासन को बताई लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई। सड़क पर पौधरोपण कर स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क की खस्ता हालत को लेकर प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। इस तरह लोगों की समस्या की अनदेखी करने से अच्छा है कि सड़कों पर जगह-जगह पौधे रोप दिए जाएं। पौधरोपण के साथ लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या को जल्द से ठीक नहीं किया तो वे इस मार्ग को हमेशा के लिए बंद कर देंगे। लोगों का कहना है कि खराब सड़क के किनारे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बरसात में सड़क पर चलाना परेशानी बनी है लेकिन कमेटी की नींद नहीं खुल पाई है।

टेंडर हो चुका है : पार्षद
वार्ड नंबर-10 के पार्षद शिशि इंद्र आहलुवालिया ने कहा कि सड़क की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुके हैं। बरसात के चलते कार्य करने में दिक्कत हो रही है। आने वाले दिनों में सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा। लोगों को परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed