फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़, बददी, बरोटीवाला और परवाणू में सुबह 7:30 बजे लगेंगे स्कूल

नालागढ़, बददी, बरोटीवाला और परवाणू में सुबह 7:30 बजे लगेंगे स्कूल

Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
भारी गरमी के चलते बीबीएन और परवाणू के स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव, साढ़े बारह बजे हो जाएगी छुट्टी
विज्ञापन

गर्मियों को देखते हुए डीसी ने जारी की अधिसूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन और नगर परिषद परवाणू के अधीन आने वाले स्कूलों की समयसारिणी बदल दी है। स्कूल अब सुबह 7:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएंगे। यह फैसला क्षेत्र में पड़ रही भारी गरमी के चलते लिया है। शिक्षक संघों ने स्कूलों की समयसारिणी बदलने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। जिला ऊना में स्कूलों की समयसारिणी चेंज होने के बाद जिला सोलन के तहत मैदानी क्षेत्रों में भी स्कूलों की समयसारिणी बदलने का आग्रह किया था।
भीषण गरमी को लेकर यह आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं। यह समयसारिणी 20 जून तक जारी रहेगी। इसकी अधिसूचना जिलाधीश सोलन द्वारा जारी की गई है। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशासन से इस भीषण गर्मी में बीबीएन के स्कूलों की समयसारिणी को बदलने की मांग की थी और नालागढ़ प्रशासन ने इस मामले को आगामी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को भेजा था। प्रशासन ने शिक्षा विभाग के प्रारंभिक और उच्च उपनिदेशकों से भी इस पर कमेंट मांगे थे।
विज्ञापन

विचार-विमर्श के बाद डीसी ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मई माह में ही क्षेत्र में गर्मी की दस्तक देने के बाद दिन प्रतिदिन क्षेत्र के तापमान में इजाफा होने लगा था। माह के अंत तक गर्मी अपने चरम पर होती है। क्षेत्र में करीब 43 डिग्री तापमान हो गया है। गर्मियों में हर साल स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय अध्यापक संघ ने जताया आभार
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा और महासचिव कश्मीरी लाल ठाकुर ने बीबीएन के स्कूलों की समयसारिणी बदलने के लिए डीसी सोलन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से गर्मियों में स्कूलों की टाईमिंग बदलने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। डीसी विनोद कुमार ने कहा कि गर्मियों के चलते बीबीएन के स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया है जोकि सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक होगा। और यह आदेश 20 जून तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed