{"_id":"5ace2db84f1c1b1b3d8b482f","slug":"151523461560-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने चार स्कूलों में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने चार स्कूलों में दी दबिश
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
classroom
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
शिक्षा शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने बुधवार को चार स्कूलों में दबिश देकर प्रबंधों की जांच की। टीम ने भोजनगर, बोहली, प्रारंभिक पाठशाला भोजनगर और प्रारंभिक पाठशाला बोहली में दबिश दी। इस दौरान स्कूल का रिकॉर्ड भी जांचा।
अध्यापकों को स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने और नियमित रूप से अपडेट देने की बात कही गई। शिक्षा उपनिदेशक (निरीक्षण) श्रवण कुमार ने बताया कि स्कूलों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। यह निरीक्षण स्कूलों में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं और स्कूलों में चल रही कमियों को जांचने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को निरीक्षण के दौरान स्कूल में वित्तीय लेखा संबंधित रिकॉर्ड, परीक्षा परिणाम, समय सारिणी, दोपहर के भोजन की गुणवत्ता, विद्यालय प्रशासन, आरटीआई की जांच की। इसके अलावा विद्यालय में स्वच्छता के स्तर का भी निरीक्षण किया गया।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय की गतिविधियां संतोषजनक पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि लगातार औचक निरीक्षण करने की वजह से स्कूलों से अध्यापकों के गायब रहने की शिकायतें कम हो गई हैं। जो शिक्षक गैरहाजिर मिलते हैं उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाती है।