फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पेयजल सप्लाई पर दो गांवों में तकरार, आईपीएच के खिलाफ आंदोलन की धमकी

पेयजल सप्लाई पर दो गांवों में तकरार, आईपीएच के खिलाफ आंदोलन की धमकी

Sun, 07 Jan 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई पर दो गांवों में तकरार, आईपीएच के खिलाफ आंदोलन की धमकी
पंचायत की बैठक में जताया विरोध, पानी देने से नयानगर में होगी किल्लत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अमर उजला ब्यूरो

विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
पेयजल सप्लाई को लेकर जाड़ला पंचायत में दो गांवों के बीच तकरार शुरू हो गई है। जाड़ला पंचायत के नयानगर गांव वासियों ने पेयजल सप्लाई को दूसरे गांव तक पहुंचाने पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन की धमकी दी है। इसके बाद लंबे अरसे के बाद पेयजल समस्या से जूझ रहे रौड़ी पंचायत के भाली गांव के लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।

नयानगर से सटे रौड़ी पंचायत के भाली गांव में आईपीएच पेयजल टैंक से सप्लाई करने की योजना बना रहा था। इस पर नया नगरवासियों ने आपत्ति व्यक्त की है। जाड़ला के उपप्रधान प्रेमचंद ठाकुर ने कहा कि इस मामले को लेकर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद आईपीएच विभाग को भी पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


नयानगर वासियों ने पंचायत बैठक में पानी की सप्लाई दूसरी पंचायत को देने के फैसले पर आईपीएच विभाग का विरोध किया है। पंचायत प्रधान रामकू देवी सहित स्थानीय निवासी वार्ड सदस्य संगीता देवी, सिमरा देवी, ममता, केडी शर्मा, शकुुंतला, कैलाश, मनोज, पवन, रवि ने बताया की नयानगर में बने पेयजल टैंक से पहले ही सैकड़ों परिवारों को चौथे दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। ऐसे में अगर टैंक से भाली गांव को पानी दिया जाता है तो नयानगर में जल संकट गहरा सकता है। लोगों ने आईपीएच को चेतावनी देते हुए कहा कि नयानगर से भाली को पानी की सप्लाई को रोका जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला विचाराधीन है : विभाग
आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता मुनीष शर्मा का कहना है की जाड़ला पंचायत से एनओसी मिलने के बाद ही भाली गांव में आईपीएच ने पाइप बिछाई हैं। लेकिन नयानगर के लोगों की आपत्ति के बाद फिलहाल मामला विचाराधीन है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed