{"_id":"62eeaa1b7e85e051e4447a67","slug":"15000-cash-and-gold-jewellary-stolen-in-navagram-after-cutting-grill-solan-news-sml4175663191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवांग्राम में घर की ग्रीलें काट 15,000 रुपये नकद और गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवांग्राम में घर की ग्रीलें काट 15,000 रुपये नकद और गहने उड़ाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नवांग्राम में चोरों ने एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। अश्वनी कुमार के घर से शातिर 15,000 रुपये नकदी और सोने के गहने चुरा ले गए। हालांकि चोरों ने दो अन्य घरों की ग्रील भी काटी लेकिन वहां पर चोरी करने में नाकाम रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार मध्य रात्रि को चोर नवांग्राम में घुसे और वहां पर चोरों ने नीलकंठ, केशव राम और अश्वनी कुमार के घर में खिड़कियों के लोहे के ग्रील काट दिए। नीलकंठ और केशव राम के घर में चोर घुस नहीं सके लेकिन अश्वनी कुमार के घर में उन्होंने चोरी को अंजाम दिया।
चोरों ने घर से एक ट्रंक उठाया जिसमें सोने के जेवरात और नकदी रखी हुई थी। सुबह जब ग्रील टूटी हुई देखी तो पता चला कि घर से चोर ट्रंक चोरी कर ले गए हैं। इसमें 15,000 रुपये नकद और जेवरात रखे हुए थे। अश्वनी कुमार ने बताया कि चोर उनके सोने की चार अंगुठियां, सोने की चेन और 15,000 हजार रुपये नकद ले गए।
विज्ञापन
नालागढ़ के डीएसपी अमित यादव ने चोरी होने की पुष्टि की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।