{"_id":"60f582a58ebc3e79a1300080","slug":"15-houses-flooded-with-drainage-water-from-nala-in-bairchha-panchayat-s-rampur-village-solan-news-sml377414270","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बैरछा के 15 घरों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बैरछा के 15 घरों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
नालागढ़/सोलन। नालागढ़ की ग्राम पंचायत बैरछा के गांव रामपुर में नाले का पानी 15 लोगों के घरों में घुस गया है। इससे उनका सामान खराब हो गया है। कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा स्कूल में पत्थर और मलबा खिड़की तोड़कर अंदर घुस गया है। सूचना के बाद दोनों स्थलों का स्थानीय प्रशासन ने निरीक्षण किया है।
जानकारी के अनुसार बैरछा पंचायत के गांव रामपुर बैरछा वार्ड-6 में बीबीएनडीए ने अधूरा छोड़ा नाले का निर्माण कार्य से बरसात का पानी लोगों के घरों में आ गया है। सोमवार को हुई भारी बारिश से नाले का पानी एसटी बस्ती स्थित 15 घरों में आ पहुंचा।
इस कारण घरों में रखा सामान और दीवारों में दरारें आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नाले का निर्माण कार्य बीबीएनडीए ने चार साल से अधूरा छोड़ा है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बैरछा की प्रधान बलविंद्र कौर ने कहा कि कई बार बीबीएनडीए और प्रशासन को बताया जा चुका है लेकिन कार्य में गंभीरता के बजाय लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द नाले का 300 मीटर हिस्सा पक्का करने की मांग उठाई है।
बीबीएनडीए के एसडीओ नालागढ़ रामकृष्ण चौधरी का कहना है कि नाले का निर्माण कोर्ट स्टे के चलते रोका गया है।