फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   15 contractors served notices for not starting or completing development works in Solan city

सोलन शहर में विकास कार्यों में देरी पर 15 ठेकेदारों को नोटिस

Mon, 21 Feb 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
15 contractors served notices for not starting or completing development works in Solan city
15 contractors served notices for not starting or completing development works in Solan city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। नगर निगम ने सोलन शहर में विकास कार्य पूरा करने में देरी या कार्य शुरू नहीं करने वाले 15 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। ठेकेदारों ने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके टेंडर रद्द कर दिए जाएंगे।
नगर निगम इन ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट भी कर सकता है। इन ठेकेदारों के पास शहर के विकास कार्यों के लाखों रुपये के टेंडर हैं। इनमें नालियों और सड़कों की मरम्मत, डंगे लगाना, स्ट्रीट लाइटें लगाने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ठेेकेदारों ने शहर के कई क्षेत्रों में विकास कार्य के टेंडर अवार्ड होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किए हैं। कुछ ठेकेदारों ने कार्यों को बीच में छोड़ दिया है। इसके चलते शहर के लोगों को सड़क, नालियों की देखरेख सहित डंगों को लगाने के बाद मिलने वाली सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर निगम ने ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उन्हें नोटिस थमाए हैं। इस नोटिस में नगर निगम ने कार्य को पूरा नहीं करने पर जवाब भी मांगा है। यदि इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो ठेकेदार से कार्य किसी और को सौंप दिया जाएगा।

नोटिस में काम शुरू नहीं करने का पूछा है कारण : पूनम ग्रोवर
नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि शहर के विकास के लिए आवंटित टेंडर में 15 ठेकेदारों ने कार्यों को पूरा नहीं किया है। इन ठेकेदारों को नोटिस जारी कर उनसे इसका कारण पूछा गया है। ठेकेदारों का टेंडर रद्द करने के बाद आगामी कार्रवाई के लिए निगम हाउस में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed