{"_id":"5bcdb89fbdec22697e538b42","slug":"141540208799-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण को लेकर परिषद हुई तलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण को लेकर परिषद हुई तलख
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ नप ठेकेदार को भेजेगी फाइनल नोटिस
शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण को लेकर तल्खी, मई 2016 में शिलान्यास और मई 2017 में शुरू हुआ काम
पिल्लर खड़े करने तक सिमटा कार्य, शॉपिंग कांपलेक्स दोमंजिला भवन में बनेगी 65 दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। आवंटित कार्य को अधर में लटकाकर देरी पर तलख नगर परिषद नालागढ़ ने ठेकेदारों को नोटिस भेजने का निर्णय लिया है। परिषद के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण के रुके कार्य को लेकर परिषद ठेकेदार को फाइनल नोटिस जारी कर रही है। नप का कहना है कि कार्य में देरी से परिषद को नुकसान झेलना पड़ रहा है। परिषद का कहना है कि इस कार्य को करने का समय नौ माह रखा था लेकिन करीब डेढ़ वर्ष बीतने के बावजूद भी मात्र पिलर तक ही सिमट गया है। 25 मई 2016 को पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कांपलेक्स का शिलान्यास किया। इसके बाद टेंडर किए गए और मई 2017 में शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण शुरू किया गया लेकिन आज दिन तक सिर्फ पिलरों के सरिये ही लग सके हैं। करीब 1.37 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का काम ठेकेदार धीमी गति से कर रहा है। इस पर परिषद ठेकेदार को नोटिस जारी कर रही है। इस कांपलेक्स के दोमंजिला भवन में 65 दुकानों का निर्माण होगा जिससे शहर के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मुहैया हो सकेगा। वहीं परिषद को भी आय के रूप में इजाफा होगा। कांपलेक्स में टायलेट ब्लॉक का निर्माण होगा जबकि कांपलेक्स की प्रथम मंजिल तक जाने के लिए दो सीढ़ियों का निर्माण भी होना है। परिषद की पिछले करीब ग्यारह सालों की यह भावी योजना सिरे तो चढ़ने जा रही है लेकिन निर्माण में विलंब हो रहा है। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद वर्षा चौधरी ने कहा कि शॉपिंग कांपलेक्स निर्माण कार्य में देरी को लेकर नगर परिषद ठेकेदार को फाइनल नोटिस जारी कर रही है।