फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Government offices failing to pay water bills; DC office is the biggest defaulter.

Solan News: सरकारी दफ्तर नहीं भर रहे पानी का बिल, डीसी ऑफिस सबसे बड़ा डिफाल्टर

Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 01 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों पर 1.22 करोड़ रुपये का बकाया, नोटिस के बाद भी सिर्फ 6.33 लाख ही आए
विज्ञापन

सोलन डीसी दफ्तर पर 50.45 लाख तो क्षेत्रीय अस्पताल पर 32 लाख रुपये की देनदारी
सात दिनों में बिल जमा न करने पर पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी में नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन की करोड़ों रुपये के पानी के बिलों की राशि सरकारी दफ्तरों और घरेलू उपभोक्ताओं के पास फंसी हुई है। इस कारण नगर निगम के कई छोटे-बड़े विकास कार्य ठप पड़ गए हैं और निगम की आय बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अब नगर निगम ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है।
जानकारी के अनुसार सरकारी दफ्तरों पर ही पानी के बिलों की 1.22 करोड़ रुपये की देनदारी है। नगर निगम की ओर से नोटिस जारी करने के बावजूद अब तक महज 6.33 लाख रुपये ही रिकवर हो पाए हैं। बकायेदारों की सूची में सोलन डीसी ऑफिस 50.45 लाख रुपये की राशि के साथ सबसे बड़ा डिफाल्टर बनकर उभरा है। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पर भी 32 लाख रुपये का बिल बकाया है। लंबे समय से बिलों का भुगतान न होने पर नगर निगम ने सभी सरकारी कार्यालयों और आम उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। निगम ने सात दिनों के भीतर पूरा बिल जमा कराने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय सीमा में भुगतान न होने पर बिना किसी रियायत के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोट
पानी के बिलों को लेकर सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस मिलने के सात दिनों के भीतर बिल जमा करना अनिवार्य है। यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित विभागों व उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। - अल्पना ठाकुर, एसडीओ, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed