फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rail traffic halted between Koti and Gumman due to soil washout; track repair work initiated.

Solan News: कोटी-गुम्मन के बीच मिट्टी बहने से रेल यातायात थमा, शुरू की ट्रैक की मरम्मत

Tue, 01 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 01 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेललाइन पर आए मलबे को हटाने का कार्य भी किया शुरू
विज्ञापन

रेलवे की टीम ने भी जांची सुरक्षा, पूरी तरह सुरक्षित होने पर चलेंगी ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर 57 के पास ट्रैक के किनारे की मिट्टी बह जाने के बाद रेलवे ने एहतियातन ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। मिट्टी बहने की सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की सुरक्षा जांच शुरू की। प्रभावित हिस्से में रेलवे कर्मचारियों की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें डंगा लगाया जा रहा है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही रेल सेवाओं को दोबारा बहाल किया जाएगा। लगातार बारिश के कारण कालका-शिमला रेल मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी खिसकने का खतरा बना हुआ है। रेलवे की टीमें ट्रैक की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा रेल लाइन पर कोटी और गुम्मन स्टेशन के बीच जहां पर भी मलबा आया है, उसे भी साफ करने का कार्य किया जा रहा है। हालांकि ट्रैक में डंगा लगाने के कार्य में अभी समय लगेगा। वहीं 13 सितंबर तक रेललाइन पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
परवाणू में फिर हुई बारिश
परवाणू सोमवार शाम को हुई थोड़ी देर की बारिश से नाले एक बार फिर से उफान पर हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल कोई नुकसान होने की सूचना नहीं हैं। मगर बारिश से नालों में पानी भरने से आसपास रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। सेब मंडी के पास एक बार फिर से एनएच-5 पर मलबा आने के चलते रोड बंद हो गया है, जिसे पुलिस के जवान कंट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed