{"_id":"59dfa1d24f1c1baf678b56e3","slug":"141507828178-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बोर्ड के अनुबंध कर्मियों से भेदभाव क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बोर्ड के अनुबंध कर्मियों से भेदभाव क्यों
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। हिमाचल विद्युत बोर्ड ने अनुबंध कर्मचारियों के ग्रेड पे में 25 फीसदी की बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है लेकिन कर्मचारियों को इसका लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। यह लाभ सरकार नेे अप्रैल 2017 से सभी विभागों को दिया है। विद्युत बोर्ड का ही हिस्सा हिमाचल पावर कार्पोरेशन के कर्मचारियों को भी यह लाभ अप्रैल 2017 से से दिया गया है। लेकिन विद्युत बोर्ड की अधिसूचना में यह लाभ अक्तूबर 2017 से दिया गया। इसका अनुबंध कर्मचारियों को छह महीने का वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हिमाचल सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज चौहान, राज्य संयुक्त सचिव पवन कुमार और महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में बिजली बोर्ड के करीब 2000 अनुबंध कर्मचारियों के साथ इस भेदभाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की अधिसूचना पहली बार बिजली बोर्ड में पहली जारी हुई है। बजट 2016-2017 में जब सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों के ग्रेड पे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी उस समय अधिसूचना का लाभ अप्रैल से ही दिया गया था। उन्होंने इस अधिसूचना को सरकार के आदेशों की अवहेलना बताया है और बोर्ड प्रबंधन को इस अधिसूचना को संशोधित कर 25 फीसदी ग्रेड पे को अप्रैल 2017 से लागू करने की मांग की है।