फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू के ट्राला मालिक को बेहोश कर 43 इनवर्टर ले उड़ा चालक

परवाणू के ट्राला मालिक को बेहोश कर 43 इनवर्टर ले उड़ा चालक

Fri, 29 Jun 2018 11:01 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
परवाणू के ट्राला मालिक को बेहोश कर 43 इनवर्टर ले उड़ा चालक
- फोटो : अमर उजाला
परवाणू (सोलन)। हरियाणा के पानीपत में परवाणू के एक ट्राला में भरे सामान को उड़ाकर ले गए। ट्राला को लूटने वाला कोई और नहीं बल्कि ट्राला का ही चालक बताया जा रहा है। इसने साथ में आए ट्राला मालिक को नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया और ट्राला में लदे करीब 43 इनवर्टर लेकर फरार हो गया। इस मामले में वहां के स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार परवाणू के सेक्टर दो में स्थित इनवर्टर बनाने वाले उद्योग से बुधवार को साढ़े 7 बजे ट्राला नंबर एचपी-15 बी-3169 इनवर्टर लोड कर कानपुर के लिए निकला था। इसके बाद जब यह ट्राला वीरवार तड़के सुबह करीब 4 बजे पानीपत के पास सनोली गांव पहुंचा तो ट्राला चालक मदन सिंह निवासी किरतपुर पंजाब ने साथ में सवार ट्राला मालिक जसपाल सिंह को कोई नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद जब ट्राला मालिक जसपाल सिंह के परिजनों ने फोन किया तो ठीक से बात नहीं हो सकी। फिर परिजन फोन की लोकेशन पताकर गाड़ी को खोजने के लिए निकल गए। जसपाल सिंह के परिजन पानीपत के पास सनोली पहुंचे तो देखा कि ट्राला साइड में खड़ा है और उसके अंदर मालिक जसपाल सिंह बेसुध पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्राला में करीब 1198 इनवर्टर लोड थे। इसमें करीब 43 इनवर्टर गायब हैं। ट्रक यूनियन परवाणू के प्रधान बावा हरदीप सिंह ने कहा है कि इन दिनों ऑपरेटरों को चालकों की कमी खलती है। इसलिए ऑपरेटर हर किसी को अपने गाड़ी में चालक रख देता है। सभी ऑपरेटरों को चाहिए कि अपने-अपने चालकों का पुलिस थाने में वेरिफिकेशन करवाएं ताकि समय आने पर उनकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed